Suryakumar Yadav T20 World Cup 2024: 18 गेंद और 31 रन, दुबले और फिट दिख रहे सूर्या, 15 किग्रा कम किया वजन

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2024: खिलाड़ी के लिए सर्जरी के बाद फिटनेस का शीर्ष स्तर हासिल करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 2, 2024 06:41 IST

Open in App
ठळक मुद्देSuryakumar Yadav T20 World Cup 2024: सूर्यकुमार यादव पहले से कहीं अधिक दुबले और फिट दिख रहे हैं। Suryakumar Yadav T20 World Cup 2024: टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज।Suryakumar Yadav T20 World Cup 2024: लगभग चार महीने तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहा था।

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2024: आईसीसी विश्व कप 2024 में सूर्यकुमार यादव ने शानदार वापसी की है। सूर्या ने अभ्यास मैच में 18 गेंद का सामना किया और 31 रन बनाए, जिसमें 4 चौके शामिल हैं। प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के बाद से सूर्यकुमार यादव पहले से कहीं अधिक दुबले और फिट दिख रहे हैं जिसमें स्पोर्ट्स हर्निया के इलाज के बाद कठोर परिश्रम के साथ उनकी नियमित आहार योजना ने अहम भूमिका निभायी। टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज यह बल्लेबाज पिछले साल दिसंबर में टखने के ऑपरेशन और स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी के कारण लगभग चार महीने तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहा था। किसी खिलाड़ी के लिए सर्जरी के बाद फिटनेस का शीर्ष स्तर हासिल करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है।

सूर्या बेहतर आहार योजना की मदद से 12 से 14 किलो वजन कम करने में सफल रहे। सूर्यकुमार के पोषण पर कुछ समय तक काम करने वाली आहार विशेषज्ञ और ‘माइंड योर फिटनेस’ की संस्थापक श्वेता भाटिया ने कहा, ‘‘ सूर्यकुमार पहले से अधिक दुबले दिख रहे हैं लेकिन उनका शरीर पहले से ज्यादा मजबूत है। हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मुख्य आहार के साथ पूरक आहार की योजना बनायी थी।’’

भाटिया ने कहा, ‘‘ सर्जरी के बाद उनका वजन थोड़ा बढ़ गया था जो एक नैसर्गिक प्रक्रिया है। फिर वह 14-15 किलोग्राम वजन कम करने में सफल रहे। डेक्सा मशीन इसकी पुष्टि कर सकता है कि इस 15 किलो में से 13 किलो वसा का वजन होगा। ’’ राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में खिलाड़ी के शरीर की संरचना की जांच करने के लिए एक डेक्सा मशीन होती है जो शरीर में मांसपेशियों और वसा की मात्रा का विवरण देती है। 

टॅग्स :Suryakumar Yadavआईसीसी रैंकिंगआईसीसी टी20 वर्ल्ड कपICC T20 World Cup

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या