Suryakumar Yadav SL vs IND, 3rd T20I: आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संन्यास ले लिया। रोहित के बाद सूर्यकुमार यादव को श्रीलंका के खिलाफ नया कप्तान बनाया गया। सूर्या भी फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरे और टीम इंडिया को 3 मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 3-0 से जीत दिलाई। भारतीय टीम ने श्रीलंका का सूपड़ा साफ किया। यादव ने बल्ले और गेंद से कमाल किया। तीन मैच में 48 गेंद खेलकर 96 रन बनाए। इस दौरान 12 चौके और 3 छक्के मारे। यादव ने अंतरराष्ट्रीय विकेट भी लिए और अंतिम मैच में 1 ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट निकाले।
T20I में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कारः
6- विराट कोहली
5- शाकिब अल हसन
5 - डेविड वार्नर
5 - सूर्यकुमार यादव*
पहले टी20 मैच में 26 गेंद में 58 रन की पारी खेली। इस दौरान 6 चौके और 2 छक्के मारे। दूसरे मैच में 12 गेंद में 26 रन की पारी खेली। 4 चौके और एक छक्का शामिल है। तीसरे मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट निकाले। तीसरे टी20 मैच में 9 गेंद में 8 रन बनाए और एक चौका मारा। सुपर ओवर में भी एक चौका लगाया और प्लेयर ऑफ द सीरीज पर कब्जा किया।
Suryakumar Yadav SL vs IND, 3rd T20I: मैच दर मैच प्रदर्शन
1. पहला मैचः 26 गेंद, 58 रन, 6 चौका और 2 छक्का
2. दूसरा मैचः 12 गेंद, 26 रन, 4 चौका और 1 छक्का
3. तीसरा मैचः 9 गेंद, 8 रन, 1 चौका और सुपर ओवर में एक चौका।
T20I में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैचः
16 - सूर्यकुमार यादव (69 मैच)*
16 - विराट कोहली (125)
15 - सिकंदर रज़ा (91)
14- मोहम्मद नबी (129)
14 - रोहित शर्मा (159)
14 - वीरनदीप सिंह (78)।
भारतीय बॉलरः भारतीय स्पिनर 8 विकेट झटके, 2021 में कोलंबो में दक्षिण अफ्रीका द्वारा नौ विकेट के बाद टी20ई में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे सबसे अधिक विकेट हैं।
भारतीय टीम के साथ पहली बारः यह पहली बार है, जब भारत ने 50 रन से कम पर 5 विकेट गंवाने के बाद कोई टी20 मैच जीता या टाई हुआ।
श्रीलंका का सफायाः 2017 और 2022 के बाद यह तीसरी बार है जब भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका का सफाया किया।