डीविलियर्स से तुलना पर बोले सूर्यकुमार यादव- 'दुनिया में एक ही मिस्टर 360° खिलाड़ी हैं', द. अफ्रिका के पूर्व कप्तान ने दी प्रतिक्रिया

पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ए.बी. डीविलियर्स के साथ अपनी तुलना पर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि "इस दुनिया में सिर्फ एक ही मिस्टर 360° खिलाड़ी हैं और मैं उनकी तरह खेलने की कोशिश करता हूं।"

By अनिल शर्मा | Updated: November 7, 2022 14:12 IST2022-11-07T14:09:38+5:302022-11-07T14:12:27+5:30

Suryakumar Yadav said on comparison with de Villiers There is only one Mr 360° player in the world | डीविलियर्स से तुलना पर बोले सूर्यकुमार यादव- 'दुनिया में एक ही मिस्टर 360° खिलाड़ी हैं', द. अफ्रिका के पूर्व कप्तान ने दी प्रतिक्रिया

डीविलियर्स से तुलना पर बोले सूर्यकुमार यादव- 'दुनिया में एक ही मिस्टर 360° खिलाड़ी हैं', द. अफ्रिका के पूर्व कप्तान ने दी प्रतिक्रिया

Highlightsजिम्बाब्ले के खिलाफ सूर्यकुमार की विस्फोटक पारी देख कई फैंस ने उनको नया मिस्‍टर 360 डिग्री कहना शुरू कर दिया है। सूर्यकुमार ने टी20 विश्व कप-2022 में रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ 61*(25) रनों की पारी खेली थी।

 भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव द्वारा जिम्बाब्वे के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलने के बाद उनकी तुलना दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ए.बी. डीविलियर्स के साथ हो रही है। कई फैंस ने सूर्यकुमार यादव को नया मिस्‍टर 360 डिग्री कहना शुरू कर दिया है। इस तुलना के पर सूर्यकुमार यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ए.बी. डीविलियर्स के साथ अपनी तुलना पर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि "इस दुनिया में सिर्फ एक ही मिस्टर 360° खिलाड़ी हैं और मैं उनकी तरह खेलने की कोशिश करता हूं।" भारतीय बल्लेबाज के बयान पर असली 360° खिलाड़ी यानी डीविलियर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, "आप बहुत तेजी से वहां पहुंच रहे हैं दोस्त, और आगे बढ़ें।"

मालूम हो कि सूर्यकुमार यादव ने एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 टी20I रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया है। सूर्यकुमार ने टी20 विश्व कप-2022 में रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ 61*(25) रनों की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। ऐसा करने वाले वह दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ऐसा कर चुके हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ सूर्यकुमार की 25 गेंदों पर नाबाद 61 रन की पारी की तारीफ पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने भी की। अकरम ने कहा कि उन्हें लगता है कि वह किसी और दुनिया से आए हैं। बकौल अकरम- "वह किसी और से बिल्कुल अलग हैं। उन्हें खेलते हुए देखने में मजा आता है। वह टैलेंट के साथ निडर हैं।"

Open in app