सौराष्ट्र के खिलाफ मुंबई टीम में सूर्यकुमार की वापसी, तारे करेंगे अगुआई, अभिमन्यु ईश्वरन करेंगे बंगाल की कप्तानी

सूर्यकुमार भारत ए टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर गए थे। वह हालांकि तीन लिस्ट ए मैचों में सिर्फ 60 रन बना पाए।

By भाषा | Updated: January 30, 2020 19:51 IST2020-01-30T19:51:09+5:302020-01-30T19:51:09+5:30

Suryakumar Yadav Returns for Game against Saurashtra; Tare to Lead | सौराष्ट्र के खिलाफ मुंबई टीम में सूर्यकुमार की वापसी, तारे करेंगे अगुआई, अभिमन्यु ईश्वरन करेंगे बंगाल की कप्तानी

सौराष्ट्र के खिलाफ मुंबई टीम में सूर्यकुमार की वापसी, तारे करेंगे अगुआई, अभिमन्यु ईश्वरन करेंगे बंगाल की कप्तानी

googleNewsNext
Highlightsसूर्य कुमार यादव को रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।सौराष्ट्र के खिलाफ होने वाले मैच के लिए आदित्य तारे को कप्तान बरकरार रखा गया है।

सीनियर बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव को सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। मुंबई क्रिकेट संघ ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर टीम की घोषणा की। सूर्यकुमार भारत ए टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर गए थे। वह हालांकि तीन लिस्ट ए मैचों में सिर्फ 60 रन बना पाए। चार फरवरी से राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ होने वाले इस मैच के लिए आदित्य तारे को कप्तान बरकरार रखा गया है।

टीम इस प्रकार है: आदित्य तारे (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, जय बिस्टा, शुभम रंजने, सरफराज खान, आकाश पारकर, शम्स मुलानी, तुषार देशपांडे, रायस्टन डियाज, शशांक अतार्डे, विनायक भोईर, आकिब कुरैशी, भूपेन लालवानी और दीपक शेट्टी।

राजस्थान के खिलाफ अभिमन्यु करेंगे बंगाल की अगुवाई

नियमित कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन राजस्थान के खिलाफ चार से सात फरवरी के बीच होने वाले अगले रणजी ट्राफी मैच में बंगाल की अगुवाई करेंगे। अभिमन्यु भारत ए टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर गये थे। उनकी अनुपस्थिति में मनोज तिवारी ने दिल्ली के खिलाफ गुरुवार को समाप्त हुए मैच में टीम का नेतृत्व किया था। यह मैच बारिश से प्रभावित रहा और दोनों टीमों को पहली पारियां पूरी नहीं होने के कारण एक - एक अंक से संतोष करना पड़ा।

Open in app