आखिर किसने और क्यों रखा सुरेश रैना के बेटे का नाम 'रियो', क्या आप जानते हैं?

भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना की वाइफ प्रियंका ने 23 मार्च को बेटे को जन्म दिया। इस कपल के घर साल 16 मई 2016 को बेटी ग्रेसिया का जन्म हुआ था।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: April 13, 2020 10:22 IST2020-04-13T10:22:40+5:302020-04-13T10:22:40+5:30

Suresh Raina daughter Gracia named Rio, she's the boss of the house | आखिर किसने और क्यों रखा सुरेश रैना के बेटे का नाम 'रियो', क्या आप जानते हैं?

आखिर किसने और क्यों रखा सुरेश रैना के बेटे का नाम 'रियो', क्या आप जानते हैं?

Highlights23 मार्च को हुआ रियो का जन्म।कार्टून कैरेक्टर का नाम है रियो, बन चुकी है फिल्म।

भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना की वाइफ प्रियंका ने 23 मार्च को बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम 'रियो रैना' रखा गया। सुरेश रैना ने बेटे के जन्म के दिन ही उसके नाम का भी खुलासा कर दिया था, लेकिन क्या आप जानते हैं ये आखिर ये नाम उसे किसने दिया है?

दरअसल इस कपल के घर साल 2016 में बेटी ग्रेसिया का जन्म हुआ था। ग्रेसिया को कार्टून बेहद पसंद है, जिसमें एक कैरेक्टर (बर्ड) का नाम रियो है। बेटी के कहने पर ही इस कपल ने अपने बेटे का नाम 'रियो' रखा।

बेटे के जन्म पर सुरेश रैना ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था, "सभी चीजों की नई शुरुआत - आश्चर्य, आशा, संभावनाएं और एक बेहतर दुनिया! हमें अपने बेटे और ग्रेसिया के छोटे भाई का स्वागत करते हुए गर्व है- रियो रैना। हो सकता है कि वह सीमाओं से परे हो और सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।"

बता दें कि आईपीएल सीजन-13 में सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं। फिलहाल कोरोना वायरस के चलते इंडियन प्रीमियर लीग को स्थगित किया गया है, जिसके चलते सुरेश रैना परिवार के साथ हैं।

Open in app