मुंबई के बाद कोलकाता में हारे?, केकेआर की दूसरी हार, आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और ईशान किशन ने जीत से खाता खोला?

सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में बृहस्पतिवार को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आठ विकेट पर 226 रन बनाये।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 2, 2026 23:15 IST

Open in App
ठळक मुद्देब्लेसिंग मुजरबानी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए चार विकेट झटके।ट्रैविस हेड ने 21 गेंदों पर 46 रन की विस्फोटक पारी खेलकर लय में वापसी की।अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 48 रन ठोके।

कोलकाता: मुंबई के बाद कोलकाता में हार का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। आखिरकार आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और ईशान किशन ने जीत से खाता खोल लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 65 रन से हराया। सनराइजर्स ने आठ विकेट पर 226 रन बनाने के बाद केकेआर को 16 ओवर में 161 रन पर आउट कर दिया। अंगकृष रघुवंशी ने शानदार अर्शशतकीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह एक बड़ी जीत है। इस सीजन में अपनी पहली मैच जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने शानदार शुरुआत की और SRH ने पावरप्ले में 84 रन बनाए (जो इस सीजन का सबसे अधिक स्कोर है)। शुरुआत में उनकी लय थोड़ी बिगड़ी, लेकिन क्लासेन के अर्धशतक और NKR के 39 रनों की बदौलत उन्होंने 226 रन बनाए।

जवाब में, KKR ने तूफानी शुरुआत की। फिन एलन ने पहले ही ओवर में पेन पर हमला बोलते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की (4 4 6 6 4)। यह वही पिच है, जहां उन्होंने टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में 33 गेंदों में शतक जड़ा था। हर्ष दुबे ने गेंद को ऊपर उछालकर उनकी पारी को जल्द ही समाप्त कर दिया। अंगकृष रघुवंशी ने जल्दी ही लय पकड़ ली और अभिषेक की गेंदों पर दो छक्के जड़े। KKR ने 20 गेंदों में 50 रन पूरे कर लिए। रघुवंशी ने तेज गति से रन बनाए, लेकिन KKR ने पावरप्ले में दो और विकेट गंवा दिए।

आईपीएल में एसआरएच के खिलाफ सबसे कम औसत-

10.9 - सुनील नारायण*

16.8 - हार्दिक पांड्या

20.9 - अक्षर पटेल

22.3 - दिनेश कार्तिक

22.8 - ग्लेन मैक्सवेल

*न्यूनतम 15 पारियां।

इससे पहले ब्लेसिंग मुजरबानी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए चार विकेट झटके, लेकिन हेनरिच क्लासेन के जुझारू अर्धशतक की बदौलत सनराइजर्स ने बृहस्पतिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मुकाबले में आठ विकेट पर 226 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। ट्रैविस हेड ने 21 गेंदों पर 46 रन की विस्फोटक पारी खेलकर लय में वापसी की।

अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 48 रन ठोके। दोनों ने पहले विकेट के लिए महज 34 गेंदों में 82 रन की शानदार साझेदारी से एक बार फिर टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई। सनराइजर्स के लिए हेनरिच क्लासेन ने सबसे ज्यादा 52 रन की पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने 48, ट्रेविस हेड ने 46 और नीतिश कुमार रेड्डी ने 39 रन का योगदान दिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में बृहस्पतिवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर ने अपनी शुरुआती एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बदलाव करते हुए वामहस्त स्पिनर शिवांग कुमार को मौका दिया है।

टॅग्स :आईपीएल 2026सनराइजर्स हैदराबादईशान किशनकोलकाता नाइट राइडर्सरिंकू सिंहअजिंक्य रहाणे

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या