इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम, स्टीव स्मिथ को अभी से खल रही फैंस की कमी

Steve Smith: ऑस्ट्रेलियाई टीम 4 सितंबर से शुरू होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए रविवार को रवाना हुई, इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी

By भाषा | Updated: August 23, 2020 14:02 IST2020-08-23T14:02:41+5:302020-08-23T14:02:41+5:30

Steve Smith Will Miss fans in England as Australia Leaves For Limited-overs Tour | इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम, स्टीव स्मिथ को अभी से खल रही फैंस की कमी

स्टीव स्मिथ ने कहा कि इंग्लैंड दौरे पर उन्हें खलेगी दर्शकों की कमी (Twitter)

googleNewsNext
Highlightsऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगीदुर्भाग्यपूर्ण है कि वहां मेरा मजाक उड़ाने और मुझे और अधिक प्रेरित करने के लिये कोई दर्शक नहीं होगा: रोहित

सिडनी: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे के लिये रविवार को रवाना हो गयी जो कोरोना वायरस के खतरे से बचने के लिये जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कड़े प्रोटोकॉल के अंतर्गत दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी।

वैश्विक रूप से फैली इस महामारी के बाद वह देश से बाहर जाने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय टीम है।  13 मार्च के बाद से ऑस्ट्रेलिया ने कोई मैच नहीं खेला है। उनकी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी स्थगित हो गयी थी।

स्टीव स्मिथ ने कहा कि इंग्लैंड दौरे पर खलेगी फैंस की कमी

स्टीव स्मिथ रविवार को सिडनी से पर्थ के लिये रवाना हुए जहां से ऑस्ट्रेलियाई टीम विशेष विमान से लंदन के लिये रवाना होगी। स्मिथ ने कहा कि खेलने के लिये बेताब हैं, भले ही चारों ओर का वातावरण कैसा भी हो। स्मिथ इस बात से भी दुखी थे कि स्टेडियम में इंग्लैंड के प्रशंसकों से भरे नहीं होंगे जिन्होंने बीते समय में उनका हमेशा मजाक उड़ाया था और गेंद से छेड़छाड़ के कारण लगे निलंबन के बाद कुछ ज्यादा ही।

स्मिथ ने सिडनी हवाई अड्डे पर कहा, ‘‘मुझे वहां बल्लेबाजी करना पसंद है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि वहां मेरा मजाक उड़ाने और मुझे और अधिक प्रेरित करने के लिये कोई दर्शक नहीं होगा।’’ स्मिथ ने कहा, ‘‘लेकिन फिर भी टीवी पर काफी प्रशंसकों की निगाहें लगी होंगी और वहां खेल में वापसी करना शानदार होगा।’’

पिछले साल तब स्मिथ दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ के कारण लगे 12 महीने के निलंबन के बाद टेस्ट वापसी में वहां खेले थे तो इंग्लैंड के प्रशंसकों ने उनकी खिल्ली उड़ाई थी। उन्होंने इस प्रतिक्रियाओं से प्रेरणा लेकिर उस साल एशेज श्रृंखला में 110 के औसत से 774 रन बनाये थे। एपी नमिता पंत पंत

Open in app