स्टीव स्मिथ एक बार फिर बने कप्तान, इंग्लैंड में करेंगे इस टीम की अगुवाई

स्टीव स्मिथ को गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में दो साल पहले ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी से हटा दिया गया था।

By भाषा | Updated: February 26, 2020 12:49 IST2020-02-26T12:49:34+5:302020-02-26T12:49:34+5:30

Steve Smith to skipper Welsh Fire in Hundred | स्टीव स्मिथ एक बार फिर बने कप्तान, इंग्लैंड में करेंगे इस टीम की अगुवाई

स्टीव स्मिथ ने कहा हमारी टीम काफी मजबूत दिख रही है।

googleNewsNext
Highlightsस्टीव स्मिथ इंग्लैंड की नई प्रतियोगिता ‘हंड्रेड’ में वेल्स फायर की अगुवाई करेंगे।स्मिथ ने कहा कि हंड्रेड के पहले साल में वेल्स फायर की कप्तानी का न्योता मिलना सम्मान है।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ इंग्लैंड की नई प्रतियोगिता ‘हंड्रेड’ में वेल्स फायर की अगुवाई करेंगे। स्मिथ को गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में दो साल पहले ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी से हटा दिया गया था। वेल्स के कोच गैरी कर्स्टन हैं।

स्मिथ उस टीम की अगुवाई करेंगे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क, इंग्लैंड की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य जॉनी बेयरस्टो और लियाम प्लंकेट के अलावा उदीयमान स्टार टॉम बैंटन और वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज रवि रामपाल शामिल हैं।

स्मिथ ने कहा, ‘‘हंड्रेड के पहले साल में वेल्स फायर की कप्तानी का न्योता मिलना सम्मान है। हमारी टीम काफी मजबूत दिख रही है और उसमें ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर दबदबा बनाया।’’

Open in app