टीम होटल में हुए रेप मामले में पुलिस ने श्रीलंकाई क्रिकेटर से की पूछताछ, जानिए खिलाड़ी ने क्या दिया जवाब

श्रीलंकाई क्रिकेटर दानुष्का गुणातिल्का से रेप मामले में पुलिस ने पूछताछ की है। उनके दोस्त पर श्रीलंकाई टीम के होटल में नार्वे की महिला से रेप का आरोप लगा था

By सुमित राय | Updated: July 26, 2018 12:37 IST

Open in App

कोलंबो, 23 जुलाई। श्रीलंकाई क्रिकेटर दानुष्का गुणातिल्का से रेप मामले में पुलिस ने पूछताछ की है। बता दें कि दानुष्का के दोस्त पर श्रीलंकाई टीम के होटल में नार्वे की महिला से रेप का आरोप लगा था इसके बाद दानुष्का को टीम से निलंबित कर दिया गया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में दानुष्का ने बताया कि उनके दोस्त संदीप जूडे सेल्लिआह और नार्वे की महिला के बीच क्या हुआ था, इस घटना के बारे में मुझे कुछ पता नहीं है, क्योंकि उस दौरान मैं सो रहे था।

दानुष्का और उनके दोस्त पर आरोप है नार्वे की दो महिलाओं को रविवार की सुबह उस होटल लेकर आए, जहां श्रीलंकाई टीम ठहरी थी। बाद में एक महिला ने दानुष्का के दोस्ट पर रेप का आरोप लगाया था, जो श्रीलंकाई मूल का ब्रिटिश पासपोर्टधारी है। नार्वे की महिला ने रेप का केस दर्ज कराने के बाद अपने देश वापस लौट गई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दानुष्का के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस ने बताया कि दानुष्का गुणातिल्का पर महिला ने कोई आरोप नहीं लगाया है, लेकिन उनसे पूछताछ की जा रही है। इस आरोप के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में गुणातिल्का को निलंबित कर दिया है। आचार संहिता के तहत मैचों के दौरान खिलाड़ियों के लिए रात में होटल के कमरों में रहना अनिवार्य है और वे मेहमान नहीं ला सकते।

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :श्री लंकाक्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या