HighlightsSL vs IRE Live Score, T20 World Cup 2026: शाकिब अल हसन के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक है।SL vs IRE Live Score, T20 World Cup 2026: ग्रुप-डी में न्यूजीलैंड की टीम 2 अंक के साथ पहले पायदान पर है। SL vs IRE Live Score, T20 World Cup 2026: ग्रुप-सी में वेस्टइंडीज और इंगलैंड की टीम के पास 2-2 अंक हैं।
कोलंबो: टी20 विश्व कप में आज भी उलटफेर देखने को नहीं मिला। पहले मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से मात दी। दूसरे मैच में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हराया। तीसरे मैच में मेजबान श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से मात दी। ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान के पास 2-2 अंक हैं और टीम इंडिया पहले पायदान पर है। ग्रुप-बी में श्रीलंका की टीम 2 अंक से साथ पहले स्थान पर है। ग्रुप-सी में वेस्टइंडीज और इंगलैंड की टीम के पास 2-2 अंक हैं और इंडीज की टीम पहले पायदान पर है। ग्रुप-डी में न्यूजीलैंड की टीम 2 अंक के साथ पहले पायदान पर है। 9 फरवरी को 3 मैच खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट में सातवीं बार हसरंगा ने एक पारी में तीन या उससे अधिक विकेट लिए हैं, शाकिब अल हसन के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक है। श्रीलंका की टीम पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन खड़ा किया। जवाब में आयरलैंड की टीम 19.5 ओवर में 143 पर ढेर हो गई। कामिंदु मेंडिस को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।
टी20 विश्व कप में सबसे अधिक विकेट-
50ः शाकिब अल हसन
40ः वानिंदु हसरंगा
39ः शाहिद अफरीदी
38ः लसिथ मलिंगा
38ः राशिद खान।
टी20 विश्व कप मैच में स्पिन ओवरों की संख्या सबसे अधिक-
26.0ः ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, कोलंबो आरपीएस, 2012
25.4ः भारत बनाम वेस्टइंडीज, मीरपुर, 2014
25.0ः पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, मीरपुर, 2014
25.0ः श्रीलंका बनाम आयरलैंड, कोलंबो आरपीएस, 2026।
कामिंदु मेंडिस के 19 गेंद में 44 रन और कुसल मेंडिस के नाबाद अर्धशतक के दम पर श्रीलंका ने खराब शुरुआत के बाद आयरलैंड के खिलाफ रविवार को टी20 विश्व कप के मैच में छह विकेट पर 163 रन बनाए। विकेटकीपर कुसल ने 43 गेंद में पांच चौकों की मदद से 56 रन बनाए और पांचवें विकेट के लिये कामिंदु के साथ 67 रन की साझेदारी की। कामिंदु ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाये। एक समय पर श्रीलंका का स्कोर 14वें ओवर में चार विकेट पर 86 रन था।