Sri Lanka vs Pakistan, 2nd Test: 2-0 से सीरीज पर कब्जा, श्रीलंका को एक पारी और 222 रन से हराया, घरेलू मैदान पर अब तक की सबसे बड़ी हार

Sri Lanka vs Pakistan, 2nd Test 2023: घरेलू मैदान पर श्रीलंका की अब तक की सबसे बड़ी हार है। श्रीलंका की दूसरी पारी 188 रन पर सिमट गई।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 27, 2023 17:04 IST2023-07-27T16:57:55+5:302023-07-27T17:04:31+5:30

Sri Lanka vs Pakistan, 2nd Test 2023 Pakistan won an innings and 222 runs Noman Ali 7 wickest Captured series 2-0 biggest ever defeat at home | Sri Lanka vs Pakistan, 2nd Test: 2-0 से सीरीज पर कब्जा, श्रीलंका को एक पारी और 222 रन से हराया, घरेलू मैदान पर अब तक की सबसे बड़ी हार

file photo

Highlightsपहली पारी में 410 रन की बढ़त मिल गई थी। कप्तान बाबर आजम ने पारी घोषित करने का फैसला किया।मोहम्मद रिजवान ने सुबह अपना अर्धशतक पूरा किया।

Sri Lanka vs Pakistan, 2nd Test 2023: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। पाकिस्तान ने एक पारी और 222 रन से जीत दर्ज की। यह टेस्ट में घरेलू मैदान पर श्रीलंका की अब तक की सबसे बड़ी हार है। मेजबान टीम सीरीज में पूरी तरह से मात खा गई। श्रीलंका की दूसरी पारी 188 रन पर सिमट गई।

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 576 रन के स्कोर पर घोषित की, जिससे उसे पहली पारी में 410 रन की बढ़त मिल गई थी। अपने कल के स्कोर पांच विकेट पर 563 रन से आगे खेलते हुए पाकिस्तान ने सिर्फ 10 मिनट बल्लेबाजी की और कप्तान बाबर आजम ने पारी घोषित करने का फैसला किया।

मोहम्मद रिजवान ने सुबह अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका आठवां अर्धशतक है। पाकिस्तान के लिये सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने 201 और आगा सलमान ने नाबाद 132 रन बनाये। श्रीलंका के लिये सिर्फ असिथ फर्नांडो ही तीन विकेट ले सके। 

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनते हुए पहली पारी में सिर्फ 166 रन बनाये थे। पाकिस्तान ने पहला टेस्ट चार विकेट से जीता था। सलमान आगा को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज घोषित किया गया। अब्दुल्ला शफीक को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। नोमान अली ने 7 विकेट झटके। WTC25 में 24 अंक अर्जित किए।

Open in app