पल्लीकल: मेजबान श्रीलंका ने टी20 विश्व कप के ग्रुप बी के मैच में दूसरी जीत हासिल की और 4 अंक के साथ नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से मात दी। श्रीलंका के लिए यह एक शानदार जीत साबित हुई, क्योंकि उन्होंने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की। श्रीलंका ने टी20 विश्व कप में बृहस्पतिवार को ओमान को 105 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। ग्रुप बी के मैच में जीत के लिये 226 रन के लक्ष्य के जवाब में ओमान की टीम नौ विकेट पर 120 रन ही बना सकी।ओमान टूर्नामेंट की दौड़ से बाहर हो गया। ओमान की टीम 120 रन बना सकी।
43 साल और 161 दिनः मोहम्मद नदीम टी20 विश्व कप मैच में 50 से अधिक रन बनाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज हैं। कारनामा सनथ जयसूर्या (39 साल और 345 दिन) ने 2009 के संस्करण में वेस्ट इंडीज के खिलाफ किया था। ओमान के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में रनों के अंतर से अब तक की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले बड़ी हार 2025 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 93 रनों से मिली थी।
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में श्रीलंका की सबसे बड़ी जीत का अंतर (रनों के हिसाब से)-
172 रन बनाम केएन, जोहान्सबर्ग, 2007 विश्व कप
105 रन बनाम ओएमए, पल्लेकेले, 2026 विश्व कप*
83 रन बनाम नेड, ग्रोस आइलेट, 2024 विश्व कप
82 रन बनाम जिम्बाब्वे, हंबनटोटा, 2012 विश्व कप।
ओमान के लिए टी20 विश्व कप में 50 से अधिक के स्कोर-
73* - जितेंद्र सिंह बनाम पीएनजी, 2021
54 - प्रतीक अथावले बनाम दक्षिण कोरिया, 2024
53* - मोहम्मद नदीम बनाम श्रीलंका, 2026*
50* - अकीब इलियास बनाम पीएनजी, 2021।
कुशल मेंडिस, पवन रत्नायके और कप्तान दासुन शनाका के अर्धशतकों की मदद स श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद ओमान के खिलाफ पांच विकेट पर 225 रन का मजबूत स्कोर बनाया। मेंडिस (45 गेंद पर 61 रन), रत्नायके (28 गेंद पर 60) और शनाका (20 गेंद पर 50) ने ओमान के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के धुर्रे उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
टी20 विश्व कप में सबसे धीमा अर्धशतक (गेंदों के हिसाब से)-
52 - मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) बनाम कनाडा, न्यूयॉर्क, 2024
52 - मोहम्मद नदीम (ओमान) बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले, 2026*
50 - डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका) बनाम नीदरलैंड, न्यूयॉर्क, 2024
49 - डेवोन स्मिथ (वेस्ट इंडीज) बनाम बांग्लादेश, जोहान्सबर्ग, 2007
49 - डेविड हसी (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन, 2010
49 - सूर्यकुमार यादव (भारत) बनाम अमेरिका, न्यूयॉर्क, 2024।
दुशमंथा चमीरा ने पहले ही ओवर में विकेट लिया, महेश थीकशाना ने दूसरे ओवर में विकेट लिया और बाकी की पारी श्रीलंका के लिए एक औपचारिकता मात्र थी। 43 वर्षीय मोहम्मद नदीम ने कुछ संघर्ष किया और विश्व कप में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। वसीम अली ने 20 गेंदों में 27 रन बनाए।