HighlightsSri Lanka vs New Zealand, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप के ‘करो या मरो’ के सुपर आठ मैच में टीम को सात विकेट पर 168 रन तक पहुंचा दिया।Sri Lanka vs New Zealand, T20 World Cup 2026: कप्तान मिचेल सैंटनर (47 रन) और कोल मैककांकी (नाबाद 31 रन) ने शानदार वापसी की।Sri Lanka vs New Zealand, T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड ने 9.3 और 12.1 ओवर के बीच में नौ रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।
कोलंबो: श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर महीश तीक्षणा के तीन झटकों ने न्यूजीलैंड को पटरी से उतारने की कोशिश की लेकिन कप्तान मिचेल सैंटनर (47 रन) और कोल मैककांकी (नाबाद 31 रन) ने शानदार वापसी करते हुए बुधवार को यहां टी20 विश्व कप के ‘करो या मरो’ के सुपर आठ मैच में टीम को सात विकेट पर 168 रन तक पहुंचा दिया।
Sri Lanka vs New Zealand, T20 World Cup 2026: टी20ई में 1000 से अधिक रन और 100 विकेट-
शाकिब अल हसन
मोहम्मद नबी
सिकंदर रज़ा
हार्दिक पंड्या
शादाब खान
मिशेल सैंटनर।
Sri Lanka vs New Zealand, T20 World Cup 2026: विश्व कप में विकेट लेने वाला पहला ओवर (मेडन ओवर)-
हार्दिक पांड्या बनाम पाकिस्तान
मैट हेनरी बनाम श्रीलंका।
न्यूजीलैंड ने 9.3 और 12.1 ओवर के बीच में नौ रन पर चार विकेट गंवा दिए थे जिसमें तीक्षणा (30 रन देकर तीन विकेट) ने बीच के ओवरों में मैच का रूख पलट दिया। लेकिन मैककांकी ने अंत में मोर्चा संभाला जबकि सैंटनर ने महत्वपूर्ण समय पर सात विकेट के लिए महज 47 गेंद में 84 रन की अहम साझेदारी की।