Sri Lanka vs New Zealand, T20 World Cup 2026: 84 पर 6 विकेट और 168 रन, मिशेल सैंटनर-कोल मैककॉन्ची ने 7वें विकेट के लिए जोड़े 84 रन

Sri Lanka vs New Zealand LIVE score, T20 World Cup 2026: इंग्लैंड (4 अंक) इस ग्रुप से क्वालीफाई कर चुका है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 25, 2026 21:27 IST

Open in App
ठळक मुद्देSri Lanka vs New Zealand LIVE score, T20 World Cup 2026: श्रीलंका (2 अंक), न्यूजीलैंड (1 अंक) और पाकिस्तान (1 अंक)। Sri Lanka vs New Zealand LIVE score, T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ है। Sri Lanka vs New Zealand LIVE score, T20 World Cup 2026: मैच में जीत पाकिस्तान को 3 अंक दिला देगी।

कोलंबो: न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां टी20 विश्व कप के ग्रुप दो सुपर आठ मैच में श्रीलंका के खिलाफ सात विकेट पर 168 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान मिचेल सैंटनर 47 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जबकि रचिन रविंद्र ने 32 रन और कोल मैककांकी ने नाबाद 31 रन का योगदान दिया। कप्तान दासुन का फैसला एक समय सही साबित हुआ। न्यूजीलैंड की टीम 84 रन पर 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन मिशेल सैंटनर और कोल मैककॉन्ची ने 7वें विकेट के लिए 47 गेंद में 84 रन की साझेदारी की और टीम को 168 रन के पार पहुंचाया।

कोल मैककॉन्ची और मिशेल सैंटनर के बीच 84 रनों की साझेदारी टी20 विश्व कप में 7वें विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है, जिसने 2010 संस्करण में ब्रिजटाउन में बांग्लादेश के खिलाफ एम हसी और स्टीव स्मिथ द्वारा जोड़ी गई 74 रनों की साझेदारी को पीछे छोड़ दिया है।

टी20 विश्व कप में 100 से कम रन पर 6 विकेट गिरने के बाद टीमों का सर्वोच्च स्कोर-

84/6 से 168/7ः न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, कोलंबो आरपीएस, 2026*

93/6 से 163/7ः नाइजीरिया बनाम श्रीलंका, जिलॉन्ग, 2022

94/6 से 154/8ः दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, केप टाउन, 2007

76/6 से 147/6ः अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान, दुबई, 2021।

मिशेल सैंटनर ने 26 गेंद में 47 रन बनाए। इसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। न्यूजीलैंड का क्या शानदार अंत रहा! आखिरी 4 ओवरों में 70 रन। मिशेल को आउट किया तो न्यूजीलैंड की हालत खराब लग रही थी। लेकिन सैंटनर और मैककॉन्ची की 84 रन की साझेदारी ने उन्हें एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचा दिया।

यह मैच सुपर 8 ग्रुप 2 से टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं पर बहुत असर डालेगा। इंग्लैंड (4 अंक) इस ग्रुप से क्वालीफाई कर चुका है। अगर श्रीलंका न्यूजीलैंड को हरा देता है, तो मैच के बाद अंक तालिका इस प्रकार होगी - श्रीलंका (2 अंक), न्यूजीलैंड (1 अंक) और पाकिस्तान (1 अंक)। पाकिस्तान का आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ है। उस मैच में जीत पाकिस्तान को 3 अंक दिला देगी।

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने बुधवार को यहां टी20 विश्व कप के ग्रुप दो सुपर आठ मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। ग्रुप दो से सेमीफाइनल के लिए सिर्फ एक ही स्थान बचा है जिससे न्यूजीलैंड और श्रीलंका दोनों ही अपने दोनों मैच जीतकर अंतिम चार में पहुंचना चाहेंगी। 

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमश्रीलंका क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या