कोलंबोः इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में 53 रन से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक के लिए राहत की खबर है। पहला मैच श्रीलंका ने 19 रन से जीता तो दूसरा वनडे मैच इंग्लैंड ने जीतकर सीरीज बराबरी की थी। तीसरे मैच में मेजबान श्रीलंका को हराकर मेहमान इंग्लैंड ने सीरीज पर कब्जा किया। इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 3 विकेट पर 357 रन बनाए। हैरी ने 66 गेंद में नाबाद 136 की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 9 छक्के शामिल हैं। जो रूट ने 111 रन की नाबाद पारी खेली। श्रीलंका की ओर से पवन रत्नायके ने शतकीय पंच पूरा किया।
इस दौरान 108 गेंद का सामना किया और 9 चौके और 1 छक्के मारे। जैकब बैथल ने 72 गेंद में 8 चौके की मदद से 65 रन की पारी खेली। जो रूट और हैरी ब्रूक ने चौथे विकेट के लिए 191 रन की साझेदारी की और श्रीलंका के बॉलर को जमकर कूटा। दूसरे वनडे में जो रूट ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था।
इंग्लैंड को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में बराबरी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। श्रीलंकाई पारी के आखिरी दो विकेट लेने के बाद रूट ने रन चेज़ में महत्वपूर्ण 75 रन बनाए और इंग्लैंड ने कोलंबो में खेले गए दूसरे वनडे में लगभग चार ओवर शेष रहते पांच विकेट से जीत हासिल की।