हमें माफ कर दो और खुशी नहीं दे सके?, श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने प्रशंसकों को भावुक संदेश भेजा

रचिन रविंद्र (27 रन देकर चार विकेट) के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में श्रीलंका को 61 रन से शिकस्त दी।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 26, 2026 12:00 IST

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच उसके लिए औपचारिक रह गया है।बाहर होने के लिए "बाहर से बने नकारात्मक माहौल" को भी जिम्मेदार ठहराया।खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण हो रही आलोचना से खुश नहीं थे।

कोलंबो: श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने कहा कि फिटनेस और फॉर्म ही एकमात्र क्षेत्र नहीं थे, जिनमें टीम असफल रही। शनाका ने टी20 विश्व कप के सुपर आठ के मैच में न्यूजीलैंड से हारकर बाहर होने के बाद अपने देशवासियों से माफी मांगी और कहा कि वे उन्हें खुशी देने में असफल रहे। सह मेजबान श्रीलंका करो या मरो मुकाबले में न्यूजीलैंड से 61 रन से हार गया। इससे पहले वह इंग्लैंड से 51 रन से हार गया था, जिससे पाकिस्तान के खिलाफ उसका आखिरी मैच उसके लिए औपचारिक रह गया है। श्रीलंका 2014 के टी20 विश्व कप में जीत के बाद से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया है। 

टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन:

4/11 - मिशेल सैंटनर बनाम भारत, नागपुर, 2016

4/20 - डेनियल वेटोरी बनाम भारत, जोहान्सबर्ग, 2007

4/27 - रचिन रविंद्र बनाम श्रीलंका, कोलंबो आरपीएस, 2026*

न्यूजीलैंड के स्पिनरों द्वारा लिए गए छह विकेट टी20 विश्व कप मैच में उनके द्वारा लिए गए दूसरे सबसे अधिक विकेट हैं, इससे पहले उन्होंने 2016 में नागपुर में भारत के खिलाफ 9 विकेट लिए थे। न्यूजीलैंड ने टी20 मैच में दूसरी बार 17 ओवर स्पिन गेंदबाजी की है, इससे पहले उन्होंने 2023 में लखनऊ में भारत के खिलाफ भी इतने ही ओवर स्पिन गेंदबाजी की थी।

टी20 विश्व कप मैच में स्पिन गेंदबाजी के सबसे अधिक ओवर-

31.0 - भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो आरपीएस, 2026

30.0 - श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, कोलंबो आरपीएस, 2026*

26.0 - ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, कोलंबो आरपीएस, 2012

25.4 - भारत बनाम वेस्ट इंडीज, मीरपुर, 2014।

रचिन रविंद्र (27 रन देकर चार विकेट) के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में श्रीलंका को 61 रन से शिकस्त दी जिससे सह मेजबान टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। शनाका ने कहा टी20 विश्व कप से टीम के बाहर होने के लिए "बाहर से बने नकारात्मक माहौल" को भी जिम्मेदार ठहराया।

अपने खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण हो रही आलोचना से खुश नहीं थे। खिलाड़ियों के रूप में हमारे लिए बाहरी शोर को नियंत्रित करना बहुत मुश्किल है। इसलिए, ज्यादातर समय, हम मुख्य रूप से नकारात्मक बातें ही सुनते हैं, इसलिए चाहे हम खिलाड़ी के रूप में कितने भी सकारात्मक क्यों न हों, बाहर से एक नकारात्मक माहौल बन जाता है।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपश्रीलंका क्रिकेट टीमन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या