SRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

यह आईपीएल की किसी पारी के पहले ही ओवर में किसी गेंदबाज़ द्वारा तीन विकेट लेने का पहला मौका है।

By रुस्तम राणा | Updated: April 13, 2026 22:21 IST

Open in App

हैदराबाद:सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे का इससे अच्छा डेब्यू और क्या होगा, कि उन्होंने पहले ओवर में राजस्थान के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसमें से दो वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल इनफॉर्म बल्लेबाज थे। जबकि तीसरा बल्लेबाज प्रिटोरियस था। हिंगे ने इन तीनों बल्लेबाजों को शून्य पर आउट किया। 

IPL में ऐसा पहलीबार

यह आईपीएल की किसी पारी के पहले ही ओवर में किसी गेंदबाज़ द्वारा तीन विकेट लेने का पहला मौका है। आईपीएल की किसी पारी के पहले ओवर में किसी गेंदबाज़ द्वारा दो विकेट लेने के ऐसे 32 अन्य मौके भी आए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इससे पहले ऐसा सिर्फ़ भुवनेश्वर कुमार ने किया था। 2024 में, इसी टीम के ख़िलाफ़ और इसी मैदान पर (जोस बटलर और संजू सैमसन)।

217 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही राजस्थान रॉयल्स को हिंगे ने तगड़ा झटका दिया। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को कैच आउट कराया। गेंद हार्ड लेंथ पर थी और तेज़ी से वैभव सूर्यवंशी की ओर आई। वह ज़ोरदार पुल शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले के स्टिकर से टकराकर सीधे हवा में ऊपर चली गई। सलिल आगे आए गेंद को अपने ग्लव्स में समा लिया। 

इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल उनका शिकार बने। हिंगे ने ध्रुव जुरेल को बोल्ड किया। यह एक लेंथ डिलीवरी थी जो ऑफ-स्टंप के ठीक बाहर गिरी। ध्रुव जुरेल ने तिरछे बल्ले से खेलने की गलती की, गेंद का मोटा इनसाइड-एज लगा और सीधे जाकर ऑफ-स्टंप उखाड़ दिया। 

ओवर की आखिरी गेंद पर लुआन-ड्रे प्रिटोरियस भी कैच आउट हो गए। नीतीश रेड्डी ने उनका कैच लपका। पैड्स पर पूरी तरह से डाली गई गेंद, जिसे खूबसूरती से फ्लिक किया गया, लेकिन सीधे डीप बैकवर्ड स्क्वायर-लेग पर खड़े फील्डर के हाथों में चली गई। 

टॅग्स :आईपीएल 2026सनराइजर्स हैदराबादराजस्थान रॉयल्सवैभव सूर्यवंशी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या