Farhaan Behardien 2022: 59 वनडे और 38 टी20 मैच, 1592 रन और 17 विकेट, 2012, 2014 और 2016 में टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीकी टीम के सदस्य, जानें

Farhaan Behardien 2022: दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवरों के विशेषज्ञ और पूर्व टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान फरहान बेहरडीन ने मंगलवार को पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 27, 2022 16:36 IST2022-12-27T16:35:10+5:302022-12-27T16:36:02+5:30

South Africa's Farhaan Behardien announces retirement 59 ODIs 38 T20Is scoring 1592 runs 17 wickets Member T20 World Cup in 2012, 2014 and 2016 | Farhaan Behardien 2022: 59 वनडे और 38 टी20 मैच, 1592 रन और 17 विकेट, 2012, 2014 और 2016 में टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीकी टीम के सदस्य, जानें

2017 में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी भी की थी।

Highlightsखिलाड़ी ने 59 एकदिवसीय और 38 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।संन्यास लेने के अपने फैसले की घोषणा सोशल मीडिया के जरिये की। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी भी की थी।

Farhaan Behardien 2022: दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी फरहान बेहरडीन ने 27 दिसंबर को अपने करियर पर विराम लगा दिया। बेहरडीन ने 39 साल की उम्र में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने फैसले की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

बेहरडीन ने 2004 में प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया और खेल में 18 साल बाद अपने करियर को अलविदा कहने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका में पदार्पण करने के लिए आठ साल इंतजार करना पड़ा। 59 एकदिवसीय और 38 T20I में प्रोटियाज का प्रतिनिधित्व किया और 1592 रन बनाए और सभी प्रारूपों में 17 विकेट झटके।

ऑलराउंडर 2012, 2014 और 2016 में ICC पुरुष T20 विश्व कप के साथ-साथ 2015 में क्रिकेट विश्व कप का हिस्सा थे। देश की कप्तानी करने का अवसर भी मिला, जब श्रीलंका ने तीन मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की थी। उन्होंने आखिरी बार नवंबर 2018 में कैरारा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20ई में प्रोटियाज का प्रतिनिधित्व किया था।

हरफनमौला ने कहा कि 18 साल से अधिक समय तक खेलने के बाद पेशेवर क्रिकेट छोड़ने का फैसला कठिन था। इस फैसले के बारे में सोचते हुए पिछले कुछ सप्ताह उनके लिए विशेष रूप से कठिन थे। उन्होंने एकदिवसीय में 1074 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 518 रन बनाए है। घरेलू क्रिकेट में हालांकि उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है।

बेहरडीन ने 2004 में प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया और 125 मैचों में 7,000 से अधिक रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 150 रन था। राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण करने के लिए उन्हें आठ साल का इंतजार करना पड़ा । वह 2012, 2014 और 2016 में टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम के सदस्य थे।

इसके साथ ही वह 2015 में एकदिवसीय विश्व कप का हिस्सा थे। बेहरडीन ने लिखा, ‘‘18 साल आए और चले गए। मैंने देश के लिए 97 मैच खेले। मेरे पास 17 ट्रॉफी और चार विश्व कप और 560 पेशेवर मैच खेलने का अनुभव है।’’ उन्होंने आखिरी बार नवंबर 2018 में कैरारा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 अंतरराष्ट्रीय में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया था।

Open in app