दक्षिण अफ्रीका ने भारत से तीसरा वनडे जीता

By भाषा | Updated: March 12, 2021 16:45 IST2021-03-12T16:45:18+5:302021-03-12T16:45:18+5:30

South Africa won third ODI from India | दक्षिण अफ्रीका ने भारत से तीसरा वनडे जीता

दक्षिण अफ्रीका ने भारत से तीसरा वनडे जीता

लखनऊ, 12 मार्च दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां भारत को डकवर्थ लुईस पद्वति से छह रन से हराया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पांच विकेट पर 248 रन बनाये थे। दक्षिण अफ्रीका ने जब 46.3 ओवर में चार विकेट पर 223 रन बनाये थे तभी बारिश आ गयी जिसके कारण खेल आगे नहीं हो पाया। उस समय दक्षिण अफ्रीका डकवर्थ लुईस पद्वति से छह रन आगे था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app