नई दिल्लीः टी20 विश्व कप के अपने आखिरी ग्रुप लीग मैच में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका ने संयुक्त अरब अमीरात को 6 विकेट से हराया। अफ्रीकी टीम 4 मैच में 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर ग्रुप-डी में पहले पायदान पर रही। संयुक्त अरब अमीरात की टीम 4 मैच में 1 जीत और 3 हार के साथ 2 अंक लेकर चौथे पायदान पर रही। कोर्बिन बॉश की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप के अपने आखिरी ग्रुप लीग मैच में बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात को छह विकेट पर 122 रन पर रोक दिया।
कोर्बिन बॉश की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप के अपने आखिरी ग्रुप लीग मैच में बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात को छह विकेट से हराकर सुपर आठ की तैयारी पुख्ता कर ली। दक्षिण अफ्रीका ने चारों मैच जीत लिए और सुपर 8 में अजेय रिकॉर्ड के साथ प्रवेश किया।
बारिश के कारण इस जीत में देरी हुई, अन्यथा यह मैच बहुत पहले ही समाप्त हो गया होता। 123 रनों का लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका की मजबूत बल्लेबाजी के लिए कोई चुनौती नहीं था। मार्कराम, रिकेल्टन और ब्रेविस की आक्रामक पारी ने लक्ष्य हासिल कर लिया। यूएई ने चार विकेट लिए, लेकिन यह अच्छी गेंदों के कारण नहीं।
हल्की बूंदाबांदी और ठंडे मौसम के बीच भारतीय टीम का मैच नहीं होने के बावजूद अरुण जेटली स्टेडियम पर 12000 से अधिक दर्शक यह मैच देखने मौजूद थे। जिस तरह के आक्रामक क्रिकेट की वे अपेक्षा लेकर आये थे, वह उन्हें यूएई की पारी में हालांकि देखने को नहीं मिला।