South Africa vs Sri Lanka World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप में नया रिकॉर्ड, श्रीलंका के लिए सबसे तेज अर्द्धशतक, कुशल ने की छक्कों की बारिश!

South Africa vs Sri Lanka World Cup 2023: एडेन मार्कराम ने केवल 49 गेंदों पर विश्व कप क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक बनाया, जबकि क्विंटन डिकॉक और रासी वान डेर डुसेन ने भी शतकीय पारियां खेली।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 7, 2023 21:47 IST

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट पर 428 रन बनाए, जो टूर्नामेंट का नया रिकॉर्ड है।डिकॉक (84 गेंदों पर 100), डुसेन (110 गेंदों पर 108) और मार्कराम (54 गेंदों पर 106) ने शतक जमाए।2015 में पर्थ में अफगानिस्तान के खिलाफ छह विकेट पर 417 रन बनाए थे।

South Africa vs Sri Lanka World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 दिल्ली में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमों ने रनों की बारिश की है। दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को यहां पांच विकेट पर 428 रन बनाए, जो टूर्नामेंट का नया रिकॉर्ड है।

एकदिवसीय विश्व कप पारी में श्रीलंकाई बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के:

8 - कुसल मेंडिस बनाम एसए, दिल्ली 2023*

7 - एस जयसूर्या बनाम BAN, पोर्ट ऑफ स्पेन 2007

6 - एपी गुरुसिन्हा बनाम ZIM, कोलंब (आरपीएस) 1996

6 - एंजेलो मैथ्यूज बनाम एससीओ, होबार्ट 2015।

वनडे विश्व कप में श्रीलंका के लिए सबसे तेज अर्द्धशतकः

20 - एंजेलो मैथ्यूज बनाम एससीओ, होबार्ट 2015

22 - दिनेश चंडीमल बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी 2015

25 - कुसल मेंडिस बनाम दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली 2023*

पहले 10 ओवर में किसी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्केः

9 सी गेल बनाम इंग्लैंड ग्रोस आइलेट 2019

8 सी गेल बनाम इंग्लैंड ब्रिजटाउन 2009

8 एम गुप्टिल बनाम एसएल क्राइस्टचर्च 2015

8 के मेंडिस बनाम एसए दिल्ली 2023

वनडे वर्ल्ड कप में पहले 10 ओवर में सबसे बड़ा स्कोरः

119/1 - वेस्टइंडीज बनाम कैन, सेंचुरियन 2003

116/2 - न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, वेलिंग्टन 2015

94/2 - श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली 2023*

89/3 - न्यूजीलैंड बनाम कैन, बेनोनी 2003।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों डिकॉक (84 गेंदों पर 100), डुसेन (110 गेंदों पर 108) और मार्कराम (54 गेंदों पर 106) ने शतक जमाए। इससे दक्षिण अफ्रीका विश्व कप में सर्वाधिक रन के ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल रहा जिसने 2015 में पर्थ में अफगानिस्तान के खिलाफ छह विकेट पर 417 रन बनाए थे।

डिकॉक और डुसेन ने जहां दूसरे विकेट के लिए 204 रन जोड़कर मजबूत नीव रखी, वहीं मार्कराम ने 14 चौकों और तीन छक्कों की मदद से तूफानी पारी खेली। डिकॉक ने अपनी पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाए, जबकि डुसेन की पारी में 13 चौके और दो छक्के शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका के इन तीनों बल्लेबाजों का विश्व कप में यह पहला शतक भी है।

इन तीनों के अलावा हेनरिक क्लासेन ने 20 गेंद पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन और डेविड मिलर ने 21 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 39 रन का योगदान दिया। श्रीलंका का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित नहीं हुआ।

आयरलैंड के केविन ओब्रायन के विश्व कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ा। ओब्रायन ने 2011 में 50 गेंद पर शतक लगाया था। श्रीलंका के स्पिनरों को पिच से किसी तरह की मदद नहीं मिली। आलम यह था कि 19 से लेकर 29वें ओवर तक 85 रन बने। श्रीलंका का क्षेत्ररक्षण भी अच्छा नहीं रहा और उसके खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को कुछ मौके भी दिए।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपक्विंटन डी कॉकऐडेन मार्करामदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमश्रीलंका क्रिकेट टीमआईसीसीदिल्ली

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या