South Africa vs Sri Lanka World Cup 2023: श्रीलंका बॉलर पर टूट पड़े मार्कराम, डुसेन और कॉक, दिल्ली में रनों की बारिश, रिकॉर्ड ध्वस्त

South Africa vs Sri Lanka World Cup 2023: विश्व कप की एक पारी में किसी टीम के लिए तीन खिलाड़ियों द्वारा 100 रन बनाने का यह पहला उदाहरण है। वनडे में कुल मिलाकर चौथा उदाहरण है। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 7, 2023 18:22 IST

Open in App
ठळक मुद्देक्विंटन डिकॉक (100), रासी वान डेर डुसेन (108) और एडेन मार्कराम (106) ने शतक जमाए।विश्व कप के मैच में शनिवार को यहां पांच विकेट पर 428 रन बनाए। श्रीलंका की टीम आज बेबस नजर आई।

South Africa vs Sri Lanka World Cup 2023: श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका टॉस जीतकर मात खा गए। क्विंटन डी कॉक ने 83 गेंद, रैसी वैन डेर डुसेन ने 107 गेंद और एडेन मार्कराम ने 49 गेंद में शतक ठोंक डाला। सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। मार्कराम ने विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाया है।

दक्षिण अफ़्रीका के लिए सबसे तेज़ वनडे शतकः

31 - एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, जोबर्ग, 2015

44 - मार्क बाउचर बनाम ZIM, पोटचेफस्ट्रूम, 2006

49 - एडेन मार्कराम बनाम एसएल, दिल्ली, 2023*

52 - एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी 2015।

एक पारी में एक टीम के लिए 100 रन बनाने वाले तीन खिलाड़ीः

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, जोबर्ग, 2015

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, वानखेड़े, 2015

इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड, अम्स्टेलवीन, 2022

दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, दिल्ली 2023*

वनडे विश्व कप में सबसे तेज़ शतक (गेंदों द्वारा)-

49 - एडेन मार्कराम बनाम एसएल, दिल्ली, 2023

50 - केविन ओ'ब्रायन बनाम इंग्लैंड, बेंगलुरु, 2011

51 - ग्लेन मैक्सवेल बनाम एसएल, सिडनी, 2015

52 - एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी 2015।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय विश्व कप के मैच में शनिवार को यहां पांच विकेट पर 428 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों क्विंटन डिकॉक (100), रासी वान डेर डुसेन (108) और एडेन मार्कराम (106) ने शतक जमाए।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमश्रीलंका क्रिकेट टीमआईसीसी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या