South Africa vs Sri Lanka, 2nd Test series: 116 पर पीछे श्रीलंका?, पथुम निसांका ने किया हमला, 157 गेंद, 89 रन, 11 चौके और 1 छक्का, दक्षिण अफ्रीका को करारा जवाब

South Africa vs Sri Lanka, 2nd Test series: निसांका ने 89 रन की पारी के दौरान 11 चौके और एक छक्का लगाया। दिनेश चांदीमल (44), एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 40) और कामिंदु मेंडिस (नाबाद 30) का अच्छा साथ मिला।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2024 05:48 IST

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका की टीम पहली पारी में अब भी 116 रन पीछे है और 7 विकेट बचे हुए है।काइल वेरेन ने नाबाद 105 रन की पारी खेल कर दक्षिण अफ्रीका के स्कोर को 358 रन तक पहुंचाया।दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरुआत सात विकेट पर 269 रन से की थी।

South Africa vs Sri Lanka, 2nd Test series: सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने सेंट जॉर्ज पार्क में दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को शानदार बल्लेबाजी की जिससे दक्षिण अफ्रीका के 358 के जवाब में श्रीलंका ने तीन विकेट पर 242 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत रखी है। निसांका ने 89 रन की पारी के दौरान 11 चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें दिनेश चांदीमल (44), एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 40) और कामिंदु मेंडिस (नाबाद 30) का अच्छा साथ मिला। श्रीलंका की टीम पहली पारी में अब भी 116 रन पीछे है और उसके सात विकेट बचे हुए है।

इससे पहले काइल वेरेन ने नाबाद 105 रन की पारी खेल कर दक्षिण अफ्रीका के स्कोर को 358 रन तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरुआत सात विकेट पर 269 रन से की थी। वेरेन ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ संघर्ष करते हुए शतक जड़ा। 

टॅग्स :श्रीलंका क्रिकेट टीमदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या