South Africa vs Pakistan, 1st ODI: 82 रन, 90 गेंद, 4 चौके, 2 छक्के, 8 ओवर, 32 रन और 4 विकेट?, कमाल हो सलमान आगा, पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 3 विकेट से हराया, 1-0 की लीड

South Africa vs Pakistan, 1st ODI: हरफनमौला सलमान आगा के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 03 विकेट से हराया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 18, 2024 11:05 IST

Open in App
ठळक मुद्देSouth Africa vs Pakistan, 1st ODI: सलमान ने 90 गेंद में नाबाद 82 रन बनाकर 03 गेंद बाकी रहते जीत दिलाई।South Africa vs Pakistan, 1st ODI: गेंदबाजी का कमाल दिखाते हुए 32 रन देकर 04 विकेट चटकाये थे। South Africa vs Pakistan, 1st ODI: दक्षिण अफ्रीका की टीम नौ विकेट पर 239 रन ही बना सकी थी।

South Africa vs Pakistan, 1st ODI: पाकिस्तान के हरफनमौला सलमान आगा कमाल का खिलाड़ी है। आगा ने 82 रन की पारी खेली। आगा ने 90 गेंद का सामना किया, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। आगा ने 8 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट झटके और टीम को 3 विकेट से जीत दिलाई। आगा को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। पाकिस्तान ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मैच 19 दिसंबर को खेला जाएगा। सईम अयूब और सलमान आगा ने धमाल कर दिया। हरफनमौला सलमान आगा के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में तीन विकेट से हराया। सलमान ने 90 गेंद में नाबाद 82 रन बनाकर टीम को तीन गेंद बाकी रहते जीत दिलाई।

इससे पहले उन्होंने गेंदबाजी का कमाल दिखाते हुए अपनी आफ स्पिन से 32 रन देकर चार विकेट चटकाये थे। दक्षिण अफ्रीका की टीम नौ विकेट पर 239 रन ही बना सकी थी। पाकिस्तान ने 240 रन के लक्ष्य के जवाब में 20वें ओवर में चार विकेट 60 रन पर गंवा दिये थे। सलमान को एडेन माक्ररम की गेंद पर विकेट के पीछे जीवनदान मिला जब वह छह रन पर थे।

इसके बाद उन्होंने कोई मौका नहीं दिया। वहीं सईम ने दूसरा वनडे शतक लगाते हुए 119 गेंद में 109 रन बनाये। वह कैगिसो रबाडा को पुल शॉट खेलने के प्रयास में फाइन लेग में कैच दे बैठे। उन्होंने सलमान के साथ 141 रन की साझेदारी की। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनने वाली दक्षिण अफ्रीका टीम को टोनी डि जोर्जी और रियान रिकेलटन ने अच्छी शुरुआत दी।

पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 70 रन बना लिए। इसके चार ओवर बाद ही हालांकि दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार विकेट पर 88 रन था। सलमान ने शीर्षक्रम की बखिया उधेड़ दी। हेनरिच क्लासेन ने 97 गेंद में 86 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

टॅग्स :दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमपाकिस्तान क्रिकेट बोर्डआईसीसीपाकिस्तान क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या