HighlightsSouth Africa vs New Zealand LIVE Score, T20 World Cup 2026 Semi-Final:South Africa vs New Zealand LIVE Score, T20 World Cup 2026 Semi-Final:South Africa vs New Zealand LIVE Score, T20 World Cup 2026 Semi-Final:
कोलकाताः दक्षिण अफ्रीका पर न्यूजीलैंड के ओपनर रन की बारिश कर रहे हैं। पॉवर प्ले में 84 रन जोड़े। 36 गेंद, 9 चौके और 5 छक्के मार चुके हैं। टिम सीफर्ट ने 28 गेंद में फिफ्टी रन पूरे किए। 6 चौके और 2 छक्के मारे। फिन एलन भी कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। बुधवार को कोलकाता में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 के रोमांचक सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने तेज शुरुआत की है। टिम सीफर्ट और फिन एलन ने 100 रन की साझेदारी कर चुके है और चौके और छक्के मार रहे हैं। एलन ने 19 गेंद में अर्धशतक पूरे किए।
फिन एलन ने अब न्यूजीलैंड के लिए टी20 विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने प्रतियोगिता में पहले कनाडा के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स द्वारा बनाए गए 22 गेंदों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इससे पहले निचले क्रम के बल्लेबाज मार्को यान सेन के 30 गेंद में नाबाद 55 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में आठ विकेट पर 169 रन बनाये।
पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट 77 रन पर गंवा दिये थे। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनेर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने टीम में एक बदलाव करके मैट हेनरी की जगह जेम्स नीशाम को शामिल किया है।
न्यूजीलैंड ने एक समय दक्षिण अफ्रीका को 77/5 पर रोक दिया था। ऑलराउंडर कोल मैककॉन्ची ने दूसरे ही ओवर में दो गेंदों पर दो विकेट लेकर विकेटों की झड़ी लगा दी। रचिन रविंद्र ने एक आसान कैच छोड़कर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्कराम को जीवनदान दिया, लेकिन वापसी करते हुए उन्होंने मार्कराम और डेविड मिलर दोनों को आउट कर दिया।
डेवाल्ड ब्रेविस (34) और ट्रिस्टन स्टब्स (29) ने भी छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारियां खेलीं, जबकि तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने अंतिम ओवरों में दो गेंदों पर दो विकेट लिए। टी20 विश्व कप के इतिहास में प्रोटियाज का ब्लैक कैप्स के खिलाफ 5-0 का रिकॉर्ड है, लेकिन वे आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल चरण में उन्हें कभी नहीं हरा पाए हैं।