18 टेस्ट, 71 वनडे और 57 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच और 4968 रन, 6 शतक, 33 फिफ्टी, केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं, क्रिकेट से संन्यास

साढ़े सात साल के करियर का अंत हो गया है। 37 वर्षीय वैन डेर डुसेन ने कहा कि वह अपनी घरेलू टीम, लायंस के लिए खेलना जारी रखेंगे।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 2, 2026 17:25 IST2026-04-02T17:25:11+5:302026-04-02T17:25:48+5:30

South Africa Rassie Van Der Dussen Announces Retirement 18 Tests, 71 ODIs and 57 T20 Internationals 4968 runs, 6 centuries, 33 fifties no place central contract | 18 टेस्ट, 71 वनडे और 57 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच और 4968 रन, 6 शतक, 33 फिफ्टी, केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं, क्रिकेट से संन्यास

file photo

googleNewsNext
Highlightsअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। पहले ही मैच में संयमित 93 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया।

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वान डेर डुसेन ने इस साल केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं मिलने के बाद गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की, लेकिन कहा कि वह अपनी घरेलू टीम लायंस की तरफ से खेलते रहेंगे। जोहानिसबर्ग के 37 वर्षीय खिलाड़ी वान डेर डुसेन ने पिछले साल मार्च से दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कोई मैच नहीं खेला था। उन्होंने 2018 में 29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था तथा 18 टेस्ट, 71 वनडे और 57 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। डुसेन ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।

साढ़े सात साल के करियर का अंत हो गया है। 37 वर्षीय वैन डेर डुसेन ने कहा कि वह अपनी घरेलू टीम, लायंस के लिए खेलना जारी रखेंगे। डुसेन ने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। इसके बाद उन्होंने 2019 में वनडे टीम में जगह बनाई, जहां उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले ही मैच में संयमित 93 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया।

वह वनडे फॉर्मेट में एक अहम खिलाड़ी बन गए और 71 मैचों में 50.13 के औसत से 2657 रन बनाए, जिनमें छह शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 57 मैच खेले और 128.76 के स्ट्राइक रेट से 1406 रन बनाए। उन्होंने 2019 में पदार्पण करने के बाद 18 टेस्ट मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने छह अर्धशतकों के साथ 905 रन बनाए।

उच्चतम स्कोर 98 था, जब उन्होंने अपने घरेलू मैदान जोहान्सबर्ग के वांडरर्स में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में मार्क वुड की गेंद को शॉर्ट कवर की ओर कैच दे दिया था। मैं अत्यंत गर्व और गहरी कृतज्ञता के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करता हूं। प्रोटीज जर्सी पहनना एक ऐसी उपलब्धि है। अपने देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।

दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य हर पल के लायक था। करियर में 2019 और 2023 वनडे विश्व कप और 2021 टी20 विश्व कप खेले। 2023 विश्व कप के दौरान आया, जब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 133 रन बनाए। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी भी की, जिसमें 2024 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ एक सीरीज भी शामिल है।

Open in app