नौ विकेट से हार को ‘चोकर’ नहीं बल्कि चारों खाने चित होने जैसा?, दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुक्री कॉनराड ने कहा- बार-बार हो रहा और फाइनल से दूर?

दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुक्री कॉनराड ने टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली नौ विकेट से हार को ‘चोकर’ (दबाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाना) नहीं बल्कि चारों खाने चित होने जैसा बताया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 5, 2026 12:17 IST2026-03-05T12:02:03+5:302026-03-05T12:17:13+5:30

South Africa head coach Shukri Conrad said Isn't losing 9 wickets 'choker' but complete defeat happening again and again far from final | नौ विकेट से हार को ‘चोकर’ नहीं बल्कि चारों खाने चित होने जैसा?, दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुक्री कॉनराड ने कहा- बार-बार हो रहा और फाइनल से दूर?

file photo

googleNewsNext
Highlightsकोलकाता में सबकुछ बदल गया। बुरी तरह हार गए।एलन के तूफानी शतक ने बुरी तरह से पस्त कर दिया।रविवार को उनके पास अपना पहला खिताब जीतने का मौका होगा।

कोलकाताः न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हराया था। आज से पहले स्कोर 0-5 था। इस रिकॉर्ड को बदलने का यह कितना शानदार मौका था। सेमीफाइनल की रात और उस टीम के खिलाफ जो पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही थी। दक्षिण अफ्रीका की टीम बेहद शानदार थी और उनके कई खिलाड़ियों ने पिछले कुछ हफ्तों में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। शानदार धीमी गेंद, स्टब्स और मिलर ने अपनी पावर हिटिंग से, मार्कराम ने शीर्ष क्रम में शानदार बल्लेबाजी से और जैन्सन ने अपने ऑलराउंड खेल से कमाल कर दिखाया। लेकिन कोलकाता में सबकुछ बदल गया। बुरी तरह हार गए।

गेंद से स्थिति और भी खराब हो गई, क्योंकि एलन के तूफानी शतक ने उन्हें बुरी तरह से पस्त कर दिया। प्रोटियाज का एक और विश्व कप का सपना चकनाचूर हो गया। वहीं न्यूजीलैंड सपने देखने की हिम्मत कर सकता है। रविवार को उनके पास अपना पहला खिताब जीतने का मौका होगा।

दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुक्री कॉनराड ने टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली नौ विकेट से हार को ‘चोकर’ (दबाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाना) नहीं बल्कि चारों खाने चित होने जैसा बताया। एलेन के रिकॉर्ड 33 गेंद में नाबाद शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को बुधवार को नौ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

दक्षिण अफ्रीका की चुनौती का डटकर सामना करने का फैसला किया था: फिन एलन

टी20 विश्व कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाने वाले न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने कहा कि उन्होंने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के अजेय अभियान को रोकने के लिए उसकी हर चुनौती का डटकर सामना करने की रणनीति अपनाई थी जिसमें उनकी टीम सफल रही।

आईसीसी के हस्तक्षेप के बाद जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों का पहला जत्था भारत से रवाना

खाड़ी क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद भी भारत में फंसी जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार स्वदेश रवाना हो गई। जिम्बाब्वे के लिए यह टी20 विश्व कप यादगार रहा।

उसने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर सुपर आठ में जगह बनाई, लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ पाया। जिम्बाब्वे की टीम को दो मार्च को स्वदेश रवाना होना था लेकिन एक मार्च को नयी दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका से पांच विकेट से हारने के बाद उसकी टीम यहीं फंस गई थी।

Open in app