44 गेंदों में 86 रन, मार्कराम ने अकेले छीन ली जीत, साउथ अफ्रीका सुपर-8 में

South Africa Beat-New Zealand: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमआईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में पहुंचने वाली ग्रुप डी से पहली टीम बन गई है। साउथ अफ्रीका ने शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर मौजूदा टी20 वर्ल्ड के अगले चरण में जगह बनाई।

By संदीप दाहिमा | Updated: February 15, 2026 00:16 IST2026-02-15T00:15:35+5:302026-02-15T00:16:09+5:30

South-Africa-Beat-New-Zealand-Markram-86-Super-8-T20-world-cup-2026 | 44 गेंदों में 86 रन, मार्कराम ने अकेले छीन ली जीत, साउथ अफ्रीका सुपर-8 में

44 गेंदों में 86 रन, मार्कराम ने अकेले छीन ली जीत, साउथ अफ्रीका सुपर-8 में

googleNewsNext
Highlights44 गेंदों में 86 रन, मार्कराम ने अकेले छीन ली जीत, साउथ अफ्रीका सुपर-8 में

South Africa Beat-New Zealand:दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमआईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में पहुंचने वाली ग्रुप डी से पहली टीम बन गई है। साउथ अफ्रीका ने शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर मौजूदा टी20 वर्ल्ड के अगले चरण में जगह बनाई। कप्तान एडेन मार्कराम की तूफानी अंदाज में खेली गई अर्धशतकीय पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 176 रनों के लक्ष्य को अपने 7 विकेट खोकर 17 गेंद शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया। मार्कराम ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 44 गेंदों में 86 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। इससे पहले टीम के लिए मार्को यानसेन ने भी कमाल की गेंदबाजी कर 4 सफलताएं हासिल कीं और न्यूजीलैंड को 20 ओवर में 175/7 रन पर रोका। अच्छी गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टी20 वर्ल्डकप में यह न्यूजीलैंड की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5वीं हार है। वह किसी भी टी20 वर्ल्डकप में दक्षिण अफ्रीका को हराने में नाकाम रहा है। 

Open in app