कनाडा पर टूटा साउथ अफ्रीका का कहर, 57 रन से दर्ज की बड़ी जीत

South Africa Beat Canada by 57 Runs: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के9 वें मैच में साउथ अफ्रीका ने कनाडा को हरा दिया है, अफ़्रीकी टीम 57 रनों से मैच जीत गई है, कनाडा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी इसके बाद एडेन मार्करम की टीम ने 20 ओवर में 213 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनाडा टीम 20 ओवर में सिर्फ 8 विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी।

By संदीप दाहिमा | Updated: February 9, 2026 23:11 IST

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा पर टूटा साउथ अफ्रीका का कहर, 57 रन से दर्ज की बड़ी जीत

South Africa Beat Canada by 57 Runs: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के9 वें मैच में साउथ अफ्रीका ने कनाडा को हरा दिया है, अफ़्रीकी टीम 57 रनों से मैच जीत गई है, कनाडा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी इसके बाद एडेन मार्करम की टीम ने 20 ओवर में 213 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनाडा टीम 20 ओवर में सिर्फ 8 विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी। कनाडा की बैटिंग ऐसी रही कप्तान दिलप्रीत सिंह 0 पर आउट होकर पवेलियन लौट गए, युवराज सामरा 12 रन, निकोलस कीरटॉ 4 रन, श्रेयस मोव्वा 9 रन, हर्ष ठाकर 33 रन, साद बिन ज़फ़र 11 रन, जसकरण सिंह 0 रन, इकलौते बल्लेबाज नवनीत धालीवाल ने शानदार पारी खेली और 49 गेंदों पर 64 रन बनाये, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का लगाया, कनाडा 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 156 रन ही बना पाई, वहीं साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने 32 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी खेली। अफ़्रीकी टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 213 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

 

टॅग्स :ऐडेन मार्करामदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमकनाडाआईसीसी टी20 वर्ल्ड कप

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या