रोजर बिन्नी के BCCI अध्यक्ष बनने पर सामने आई सौरव गांगुली की प्रतिक्रिया, कही ये बात

सौरव गांगुली ने बीसीसीआई के नव नियुक्त अध्यक्ष रोजर बिन्नी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए पदाधिकारी विरासत को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

By मनाली रस्तोगी | Published: October 18, 2022 6:00 PM

Open in App
ठळक मुद्देरोजर बिन्नी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गयाबोर्ड के नए अध्यक्ष के रूप में बिन्नी की नियुक्ति पर गांगुली ने प्रतिक्रिया दीनव नियुक्त बीसीसीआई अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि नए पदाधिकारी विरासत को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निवर्तमान प्रमुख सौरव गांगुली ने मंगलवार को भारत के शीर्ष क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष के रूप में रोजर बिन्नी की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया दी है। अपनी पीढ़ी के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक गांगुली ने तीन साल तक बोर्ड अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। बिन्नी की मुंबई में वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में आधिकारिक तौर पर गांगुली को बीसीसीआई के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति हुई।

नव नियुक्त बीसीसीआई अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि नए पदाधिकारी विरासत को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बीसीसीआई में बिन्नी द्वारा प्रतिस्थापित किए जाने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया साझा करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष ने कहा कि बीसीसीआई बेहतरीन हाथों में है। एएनआई से गांगुली ने मंगलवार को कहा, "मैं रोजर (बिन्नी) को शुभकामनाएं देता हूं। नया दल इसे आगे बढ़ाएगा। बीसीसीआई अच्छे हाथों में है। भारतीय क्रिकेट मजबूत है इसलिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"

बता दें कि रोजर बिन्नी को बीसीसीआई का 36वां अध्यक्ष चुना गया है। जय शाह को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए पुन: सचिव चुना गया। इन दोनों के अलावा जिन अन्य पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया उनमें कोषाध्यक्ष आशीष शेलार, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और संयुक्त सचिव देवजीत सेकिया शामिल हैं। बिन्नी भारत में अगले साल होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप से पहले पद संभाल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर हालांकि कोई चर्चा नहीं हुई। आईसीसी का अगला चेयरमैन अगले महीने मेलबर्न में बोर्ड की बैठक के दौरान चुना जाएगा।

(भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :सौरव गांगुलीRoger BinnyबीसीसीआईBoard of Control for Cricket in India
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या