क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को पसंद आया गांगुली का यह सुझाव, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बताया था बकवास

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन राबटर्स ने कहा, ‘‘बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की यह अनूठी सोच है।’’

By भाषा | Updated: December 27, 2019 12:56 IST2019-12-27T12:56:09+5:302019-12-27T12:56:09+5:30

Sourav Ganguly ODI Super series finds support from Cricket Australia CEO | क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को पसंद आया गांगुली का यह सुझाव, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बताया था बकवास

सौरव गांगुली ने चार देशों की ‘वनडे सुपर सीरीज’ का सुझाव दिया था।

googleNewsNext
Highlightsऑस्ट्रेलिया ने चार देशों की ‘वनडे सुपर सीरीज’ के बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के सुझाव की तारीफ की।गांगुली ने कहा था कि भारत 2021 से शुरू हो रही सालाना वनडे श्रृंखला में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और एक अन्य शीर्ष टीम से खेलेगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन राबटर्स ने चार देशों की ‘वनडे सुपर सीरीज’ के बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के सुझाव की तारीफ की, लेकिन कोई वादा नहीं किया। गांगुली ने कहा था कि भारत 2021 से शुरू हो रही सालाना वनडे श्रृंखला में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और एक अन्य शीर्ष टीम से खेलेगा। यह कदम हर कैलेंडर वर्ष में एक टूर्नामेंट कराने की आईसीसी की कवायद को रोकने की दिशा में माना जा रहा है।

लंदन में गांगुली के साथ बैठक के बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा था कि वह इस मसले पर बातचीत के लिए तैयार है। राबटर्स ने कहा, ‘‘बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की यह अनूठी सोच है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके संक्षिप्त कार्यकाल में ही कोलकाता में दिन रात का टेस्ट हो गया और नतीजा शानदार रहा। अब सुपर सीरीज का प्रस्ताव भी उम्दा है।’ सीए के सीईओ न कहा कि वह अगले महीने भारत और बांग्लादेश आकर भावी क्रिकेट कैलेंडर पर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि वह न्यूजीलैंड और पाकिस्तान से भावी कार्यक्रम के बारे में बात कर चुके हैं।

हालांकि पाकिस्तान क्रिकट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने इसे बकवास करार दिया था। उनके मुताबिक कि यह विचार 'बिग थ्री मॉडल' की तरह ही फ्लॉप साबित होगा। लतीफ ने कहा, 'चार टीमें इस टूर्नामेंट को खेल कर बाकी टीमों को अलग-थलग करना चाहते हैं जो अच्छा नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि यह बिग थ्री मॉडल की तरह फ्लॉप रहेगा, जो कुछ साल पहले लाया गया था।'

Open in app