DC vs RCB: स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल की तूफानी पारी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की 8 विकेट से जीत

DC vs RCB Match Highlights, WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 11वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। 

By संदीप दाहिमा | Updated: January 17, 2026 23:17 IST

Open in App
ठळक मुद्देDC vs RCB: स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल की तूफानी पारी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की 8 विकेट से जीत

DC vs RCB Match Highlights, WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 11वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, जिसके बाद दिल्ली ने खराब शुरुआत की और जल्दी ही कई विकेट गवा दिए, लड़खड़ाती हुई पारी को शेफाली वर्मा ने संभाला और 41 गेंद में 62 रनों की पारी खेली। इसके बाद लूसी ने 16 गेंद में 36 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। RCB ने 166 रन बनाये। इसके बाद आरसीबी की तरफ से कप्तान स्मृति मांधना ने 61 गेंदों में 96 रनों की तूफानी पारी खेली मगर शतक से 4 रन पहले ही कैच आउट हो गईं। जॉर्जिया वॉल ने नाबाद 42 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई, 18.2 ओवर में आरसीबी ने 2 विकेट खोकर 169 रन बनाकर ये रोमांचक मैच जीत लिया।

टॅग्स :स्मृति मंधानाRCBडीसीजेमिमा रोड्रिग्ज

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या