कोलंबो: आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप बी के मुकाबले में दूसरा उलटफेर हो गया। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के बाद मेजबान श्रीलंका को हराया। ऑस्ट्रेलिया का सपना इस कारण टूट गया था। जिम्बाब्वे ने मेजबान श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर ग्रुप बी में 7 अंक के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई है। श्रीलंका की टीम 6 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है। ब्रायन बेनेट टी20 विश्व कप में लगातार दो बार 50 से अधिक रन बनाने वाले जिम्बाब्वे के पहले बल्लेबाज हैं। जिम्बाब्वे ने टी20 विश्व कप ग्रुप बी के आखिरी मैच में बृहस्पतिवार को श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाथुम निसांका के 62 रन की मदद से श्रीलंका ने सात विकेट पर 178 रन बनाये। जिम्बाब्वे के स्पिनरों के खिलाफ धीमी पिच पर बीच के ओवरों में श्रीलंका के बल्लेबाजों को परेशानी आई।
जिम्बाब्वे की जीत के साथ ही वे ग्रुप बी में अपराजित रहे और श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड वाली तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए। उनके लिए क्या शानदार रात रही! टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में यह उनका दूसरा सबसे बड़ा सफल चेज़ था।
लेकिन टी20 विश्व कप के ग्रुप बी के मुकाबले में बृहस्पतिवार को मेजबान टीम ने सात विकेट पर 178 रन बनाये। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा (22) और पाथुम निसांका (62) ने 4.5 ओवर में 54 रन बनाये।
पाथुम निसांका के अर्धशतक की मदद से श्रीलंका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बृहस्पतिवार को टी20 विश्व कप के मैच में सात विकेट पर 178 रन बनाये। निसांका ने 41 गेंद में 62 रन, जिसमें आठ चौके शामिल थे। पवन रत्नायके ने 25 गेंद में 44 रन की पारी खेली।