SL vs SA T20 World Cup: श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना सबसे कम स्कोर बनाया, 77 रन पर हुई ढेर

SL vs SA T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 ग्रुप डी मैच के दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने न्यूनतम स्कोर पर आउट हो गया। वानिंदु हसरंगा की अगुआई वाली टीम 19.1 ओवर में 77 रन पर ढेर हो गई।

By रुस्तम राणा | Updated: June 3, 2024 22:23 IST

Open in App

SL vs SA T20 World Cup: श्रीलंका सोमवार को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 ग्रुप डी मैच के दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने न्यूनतम स्कोर पर आउट हो गया। वानिंदु हसरंगा की अगुआई वाली टीम 19.1 ओवर में 77 रन पर ढेर हो गई। इससे पहले उसका सबसे कम स्कोर 2016 में भारत के खिलाफ 82 रन था। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्किया ने चार ओवर में सात रन देकर चार विकेट लिए जबकि स्पिनर केशव महाराज को भी दो विकेट मिले । श्रीलंका के लिये सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने सर्वाधिक 19 रन बनाये।

यह स्कोर टी20 विश्व कप के किसी भी मैच में श्रीलंका का सबसे खराब स्कोर भी था। 2010 के टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने उसे 87 रन पर आउट कर दिया था। श्रीलंका का 77 रन का स्कोर टी20 विश्व कप में किसी भी पूर्ण सदस्य टीम का पांचवां सबसे कम स्कोर भी है, इससे पहले सबसे कम स्कोर 2021 में दुबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड द्वारा बनाया गया 55 रन था।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में श्रीलंका का सबसे कम स्कोर

77 बनाम दक्षिण अफ्रीका न्यूयॉर्क 2024 *82 बनाम भारत विजाग 201687 बनाम ऑस्ट्रेलिया ब्रिजटाउन 201087 बनाम भारत कटक 201791 बनाम इंग्लैंड साउथेम्प्टन 2021

टी20 विश्वकप में पूर्ण सदस्य टीम द्वारा सबसे कम स्कोर

55 इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दुबई 202160 न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका चटगाँव 201470 बैन बनाम न्यूजीलैंड कोलकाता 201672 बैन बनाम ऑस्ट्रेलिया दुबई 202177 श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका न्यूयॉर्क 2024 *

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपश्रीलंका क्रिकेट टीमदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या