SL vs NZ, 2nd ODI: 12 साल न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका टीम ने जीती सीरीज?, 2024 में 5वीं द्विपक्षीय सीरीज पर कब्जा!

SL vs NZ, 2nd ODI:  न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.1 ओवर में 209 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका को टर्निंग पिच पर संघर्ष करना पड़ा और 93 रन पर 5 विकेट निकल गए थे। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 18, 2024 09:54 IST

Open in App
ठळक मुद्देSL vs NZ, 2nd ODI: 6 चौके की मदद से 74 रन बनाए।SL vs NZ, 2nd ODI: 102 गेंद का सामना किया। SL vs NZ, 2nd ODI: टीम को जीत दिलाई।

SL vs NZ, 2nd ODI: श्रीलंका ने एक और घरेलू सीरीज पर कब्जा कर लिया। 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की निर्णायक बढ़त ले ली। मंगलवार को अंतिम एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे। पल्लेकेले श्रीलंका में बारिश से बाधित दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को तीन विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.1 ओवर में 209 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका को टर्निंग पिच पर संघर्ष करना पड़ा और 93 रन पर 5 विकेट निकल गए थे। कुसल मेंडिस ने कमाल की पारी खेली। 6 चौके की मदद से 74 रन बनाए और 102 गेंद का सामना किया। अपनी टीम को जीत दिलाई।

SL vs NZ, 2nd ODI:

1. घरेलू मैदान पर श्रीलंका की लगातार छठी वनडे द्विपक्षीय सीरीज जीत है।

2. वनडे में घरेलू मैदान पर उनकी सबसे लंबी जीत का सिलसिला (1997 और 2003 के बीच पांच)।

3. जुलाई 2021 में भारत से हार के बाद से श्रीलंका के लिए घरेलू मैदान पर यह लगातार दसवीं अपराजित द्विपक्षीय एकदिवसीय सीरीज।

4. 2014 के बाद 2024 दूसरा कैलेंडर वर्ष है, जिसमें श्रीलंका ने पांच द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती हैं।

5. नवंबर 2012 के बाद से श्रीलंका की न्यूजीलैंड पर यह पहली वनडे सीरीज जीत है।

6. कुसल मेंडिस और थीकशाना के बीच 47* रन की साझेदारी घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका के लिए 8वें विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

जेनिथ लियानाज (22), डुनिथ वेलालेज (18) और महेश थीक्षाना (नाबाद 27) के साथ संयम की साझेदारी की। माइकल ब्रेसवेल ने 36 रन देकर 4 विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत दिलाने में फेल रहे। 2012 के बाद से न्यूजीलैंड पर श्रीलंका की पहली एकदिवसीय सीरीज जीत थी और 2024 में उनकी पांचवीं द्विपक्षीय सीरीज जीत थी। इससे पहले श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

न्यूजीलैंड की ओर से मार्क चैपमैन ने 76 और मिचेल हे ने 49 की महत्वपूर्ण पारी खेली। महेश थीक्षाना ने 31 रन देकर 3 और जेफरी वांडरसे ने 46 रन देकर 3 विकेट निकाले। आखिरी छह विकेट केवल 36 रन पर गिर गए थे। असिथा फर्नांडो ने 2 विकेट 37 रन देकर लिए। इसमें चैपमैन का महत्वपूर्ण विकेट लिया था।

टॅग्स :श्रीलंका क्रिकेट टीमन्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या