SL vs AUS: 36वां टेस्ट शतक?, सूची में 5वें स्थान पर पहुंचे स्मिथ, देखें सर्वाधिक टेस्ट शतक की सूची

SL vs AUS: स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी (नाबाद 139 रन, गेंद 156, 13 चौके और 2 छक्के) की जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए अभी तक 331 गेंद में 239 रन जोड़ चुके है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 7, 2025 18:48 IST

Open in App
ठळक मुद्देSL vs AUS:  स्टीव स्मिथ ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शतकीय पंच पूरा किया। SL vs AUS: 239 गेंद में 120 पर नाबाद हैं। SL vs AUS: 9 चौके और 1 छक्का मार चुके है। 

SL vs AUS: कमाल का प्रदर्शन। शानदार कप्तानी पारी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से जारी फॉर्म बरकरार है। स्टीव स्मिथ ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शतकीय पंच पूरा किया। 239 गेंद में 120 पर नाबाद हैं। इस दौरान 9 चौके और 1 छक्का मार चुके है। स्मिथ और एलेक्स कैरी (नाबाद 139 रन, गेंद 156, 13 चौके और 2 छक्के) की जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए अभी तक 331 गेंद में 239 रन जोड़ चुके है। ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में पूरी तरह से पकड़ मजबूत कर लिया है। पिच से धीमी टर्न मिल रही है लेकिन स्मिथ और कैरी दोनों ने स्वीप और रिवर्स-स्वीप का उपयोग करके खूबसूरती से मुकाबला किया।

इस बीच स्टीव स्मिथ ने शुक्रवार को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट के दौरान अपना 36वां टेस्ट शतक बनाया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और जो रूट के साथ सर्वकालिक सूची में संयुक्त पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। सचिन तेंदुलकर 51 टेस्ट शतकों के साथ इस सूची में सबसे आगे हैं।

SL vs AUS: सर्वाधिक टेस्ट शतक-

सचिन तेंदुलकर (IND) - 51

जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) - 45

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 41

कुमार संगकारा (श्रीलंका) - 38

स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) - 36

जो रूट (इंग्लैंड)- 36

राहुल द्रविड़ (IND) - 36।

पहले टेस्ट के दौरान वह एलन बॉर्डर, स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग के बाद इस प्रारूप में 10,000 रन पूरे करने वाले 15वें और अपने देश के चौथे खिलाड़ी बने थे। स्मिथ अब जो रूट के बाद दूसरे स्थान पर हैं। जिनके नाम 12,972 टेस्ट रन हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका से 73 रन की बढ़त ले ली और 7 विकेट हाथ में है। श्रीलंका की टीम 257 रन पर ढेर हो गई थी।

मेहमान टीम के दो विकेट पर 37 रन पर लड़खड़ाने के बाद 35 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बल्लेबाजी करने आए, मार्नस लाबुस्चगने एक बार फिर इसे भुनाने में नाकाम रहे। स्मिथ ने विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी के साथ 150 रनों की साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका की पहली पारी के 257 रनों के पार पहुंचाया, जबकि उसके सात विकेट शेष थे।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमश्रीलंका क्रिकेटस्टीव स्मिथसचिन तेंदुलकरजो रूटऑस्ट्रेलियाश्रीलंका क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या