2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

पिछले चार सालों में जब से मैं इस टीम के लिए खेल रहा हूं, मुझे लगता है कि हमने एक यूनिट के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 27, 2026 11:13 IST2026-03-27T11:12:18+5:302026-03-27T11:13:11+5:30

Shubman Gill scored most runs 2022, 2023, 2024 and 2025 dropped T20 team Sanju Samson chance no need prove anything India's vice-captain before T20 World | 2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

file photo

googleNewsNext
Highlightsटेस्ट और वनडे टीमों के कप्तान होने के साथ-साथ आईपीएल में गुजरात टाइटंस का नेतृत्व भी कर रहे हैं।तीन-चार सीज़न देखें तो आईपीएल में मेरे नाम सबसे ज़्यादा रन हैं। मुझे नहीं लगता कि इस सीज़न में मुझे कुछ साबित करने की ज़रूरत है।

अहमदाबाद: भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह टी20 विश्व कप में नजरअंदाज किए जाने के बाद आगामी आईपीएल में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी कर रहे हैं। गिल टी20 विश्व कप से पहले भारत के उप-कप्तान थे, लेकिन संजू सैमसन को शीर्ष क्रम में जगह देने के लिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। भारत ने इस बार रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब जीता। गिल भारत की टेस्ट और वनडे टीमों के कप्तान होने के साथ-साथ आईपीएल में गुजरात टाइटंस का नेतृत्व भी कर रहे हैं।

पिछले तीन-चार सीज़न देखें तो आईपीएल में मेरे नाम सबसे ज़्यादा रन हैं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि इस सीज़न में मुझे कुछ साबित करने की ज़रूरत है। गिल ने कहा कि मैं व्यक्तिगत लक्ष्यों पर ज़्यादा ध्यान नहीं देता। पिछले चार सालों में जब से मैं इस टीम के लिए खेल रहा हूं, मुझे लगता है कि हमने एक यूनिट के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है।

मुझे लगता है कि मैंने एक बल्लेबाज़ के रूप में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि मुझे किसी को अपनी काबिलियत साबित करने की ज़रूरत है। जीटी के आगामी सीज़न के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक टीम के रूप में, हमें निरंतरता बनाए रखने की आवश्यकता है, जो मुझे लगता है कि हम बनाए रख रहे हैं।

अगर हम ऐसा करना जारी रखते हैं, तो देर-सवेर हम फिर से ट्रॉफी जीतेंगे। इस बीच, कई प्रशंसकों और विशेषज्ञों द्वारा 300 के कुल स्कोर की संभावना पर चर्चा के बीच जीटी के कोच आशीष नेहरा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा।” हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि प्रशंसक खेल के सबसे छोटे प्रारूप में बल्लेबाजों को देखने आते हैं।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को आईपीएल में ‘इंपैक्ट प्लेयर’ नियम पर चिंता जताते हुए कहा कि यह ‘खेल से कौशल और चुनौती की अहमियत को कम करता है।’ इस नियम पर पहले भी भारतीय खिलाड़ियों ने आपत्ति जताई है, जिनमें रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल शामिल हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के लीग चरण का कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि टूर्नामेंट का दूसरा चरण 13 अप्रैल से 24 मई तक होगा। शुरुआती चरण 28 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेगा और इसके कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिये गये हैं। आगाज शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत से होगा। फाइनल 31 मई को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

Open in app