टी20 टीम में जगह नहीं, रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, 5 मैच में 11 अंक के साथ छठे पायदान पर पंजाब

विश्राम करने के बजाय तुरंत ही लाल गेंद के क्रिकेट में लौटने का विकल्प चुना है, क्योंकि वह भारत की टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 19, 2026 17:50 IST

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय कप्तान एक घरेलू मैच में खेलने के लिए आठ घंटे की उड़ान भरा।शुभमन ने वनडे सीरीज के बाद विश्राम नहीं करने का फैसला किया है।पंजाब को रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट में पहुंचाना होगा।

नई दिल्लीः शुभमन गिल राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ आगामी रणजी मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सूत्रों ने भागीदारी की पुष्टि की है। मैच 22 जनवरी से शुरू होगा। गिल सोमवार दोपहर इंदौर से दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां से वे राजकोट के लिए उड़ान भरेंगे। गिल दिल्ली में हैं। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के एक सूत्र ने कहा कि रणजी मैच में उनकी भागीदारी की पुष्टि हो गई है। वे सौराष्ट्र के खिलाफ मैच में हिस्सा लेंगे। भारतीय कप्तान एक घरेलू मैच में खेलने के लिए आठ घंटे की उड़ान भरा।

भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को समाप्त हुई वनडे सीरीज के बाद विश्राम नहीं करने का फैसला किया है और वह पंजाब की तरफ से सौराष्ट्र के खिलाफ गुरुवार से राजकोट में होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में खेलेंगे। गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीनों मैच खेले थे।

उन्होंने विश्राम करने के बजाय तुरंत ही लाल गेंद के क्रिकेट में लौटने का विकल्प चुना है, क्योंकि वह भारत की टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं हैं। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी का लक्ष्य पंजाब को रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट में पहुंचाना होगा। पंजाब टीम के एक करीबी सूत्र ने कहा, ‘‘शुभमन ने वनडे सीरीज के बाद विश्राम नहीं करने का फैसला किया है।

उन्हें इंदौर से राजकोट पहुंचने में आठ घंटे का समय लगा क्योंकि वहां से कोई सीधी उड़ान उपलब्ध नहीं है।’ पंजाब फिलहाल ग्रुप बी में पांच मैचों में 11 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। उसे अगले दौर में जगह बनाने के लिए अपने बाकी बचे तीनों मैच में जीत हासिल करनी होगी। गिल की वापसी से उसकी बल्लेबाजी को मजबूती मिली है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में पहले टेस्ट में चोटिल होने के बाद गिल पहली बार लाल गेंद का क्रिकेट खेलेंगे। 

टॅग्स :शुभमन गिलरणजी ट्रॉफीपंजाब

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या