पहले अभिषेक के खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं : ममता की अमित शाह को चुनौती

By भाषा | Updated: February 18, 2021 18:25 IST2021-02-18T18:25:23+5:302021-02-18T18:25:23+5:30

Show contests against Abhishek first: Mamta's challenge to Amit Shah | पहले अभिषेक के खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं : ममता की अमित शाह को चुनौती

पहले अभिषेक के खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं : ममता की अमित शाह को चुनौती

(शीर्षक में बदलाव के साथ रिपीट)

पाइलान(पश्विम बंगाल), 18 फरवरी केंद्रीय गृह मंत्री के ‘दीदी-भतीजा’ कटाक्ष को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को चुनौती दी कि अमित शाह पहले उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं और फिर उनसे लड़ने की सोचें।

दक्षिण 24 परगना जिले के पाइलान में एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि अभिषेक यदि चाहते तो वह राज्यसभा सदस्य बनकर सांसद बनने का आसान रास्ता चुन सकते थे, लेकिन उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा और जनादेश प्राप्त किया।

बनर्जी ने कहा, ‘‘दिन-रात वह दीदी-भतीजे के बारे में बात कर रहे हैं। मैं अमित शाह को चुनौती देती हूं कि वह पहले अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ें और फिर मुझसे।’’

शाह सहित भाजपा नेता बनर्जी पर प्राय: वंशवाद की राजनीति का आरोप लगाते रहे हैं और कहते रहे हैं कि ‘भतीजे’ को विशेष तरजीह मिलती है तथा अंतत: उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा।

बनर्जी ने शाह पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, ‘‘आपका बेटा क्रिकेट प्रशासन का हिस्सा कैसे बना और कैसे करोड़ो रुपये कमाए?’’

उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य में पिछले सभी चुनावों का रिकॉर्ड तोड़ेगी और अधिकतम वोट हासिल कर आगामी विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक सीट जीतेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app