Shivaji Jayanti: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर सचिन तेंदुलकर ने दी शुभकामनाएं, ट्विटर पर लिखा ये मैसेज

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शुभकामनाएं दी है।

By सुमित राय | Published: February 19, 2020 11:57 AM

Open in App
ठळक मुद्देभारत के वीर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज की आज जयंती हैं।सचिन ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शुभकामनाएं दी है।

भारत के वीर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज की आज जयंती हैं। बहुत से लोग इन्हें शिवाजी को हिंदू हृदय सम्राट कहते हैं तो कुछ लोग इन्हें मराठा गौरव भी कहते हैं। इस अवसर पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और साथ ही व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक के माध्यम से शिवाजी महाराज की जयंती की शुभकामनाएं दी जा रही है।

इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने शुभकामनाएं दी और शिवाजी महाराज की एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, 'स्वराज के लिए लगन से लड़ने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपने जीवन को धोखा दिया.. श्रीमंत छत्रपति शिवाजी राजे महाराज की जयंती पर सभी को शुभकामनाएं।'

छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 में मराठा परिवार में हुआ था।साल 1674 में शिवाजी ने ही पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। उन्होंने कई सालों तक औरंगजेब के मुगल साम्राज्य से संघर्ष किया।

टॅग्स :सचिन तेंदुलकरशिवजी जयंतीछत्रपति शिवाजीभारतीय क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या