VIDEO: 'गब्बर' शिखर धवन ने अजिंक्य रहाणे और अश्विन संग किया पंजाबी डांस, वायरल हो रहा मजेदार वीडियो

दिल्ली कैपिटल्स के पास बिग बैश लीग के सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले डेनियल सैम्स और दक्षिण अफ्रीका के युवा एनरिच नोर्त्जे भी हैं जो 11वें नंबर के खिलाड़ी हो सकते हैं।

By अमित कुमार | Published: September 15, 2020 7:01 AM

Open in App
ठळक मुद्देअजिंक्य रहाणे और आर अश्विन इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। इस टीम में पहले से शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत जैसे भारतीय बल्लेबाज मौजूद है।वीडियो में अजिंक्य रहाणे और आर अश्विन को शिखर धवन पंजाबी डांस सिखाते नजर आए।

आईपीएल की तैयारियों के लिए सभी टीम के खिलाड़ी इन दिनों नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। अजिंक्य रहाणे और आर अश्विन इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। इस टीम में पहले से शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत जैसे भारतीय बल्लेबाज मौजूद है। सोशल मीडिया पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में अजिंक्य रहाणे और आर अश्विन को शिखर धवन पंजाबी डांस सिखाते नजर आए। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए शिखर धवन ने एक खूबसूरत सा कैप्शन लिखा है। शिखर ने लिखा, अपने दो साथी खिलाड़ियों को पंजाबी डांस के कुछ स्टेप्स सिखा रहा हूं, लेकिन उन्हें लय में लाने के लिए कुछ समय लग रहा है। उन्हें डांस करते देखना काफी प्यारा है, जबकि वो आम तौर पर शर्मीले हैं। हमेशा मजा करो  और अपने अंदर के बच्चे को जिंदा रखो।"

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में है कई भारतीय खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स ने जब अश्विन को (किंग्स इलेवन पंजाब) और रहाणे को (राजस्थान रॉयल्स) से लिया था तो पोंटिंग और जेएसडब्ल्यू प्रबंधन को नहीं पता था कि फिरोजशाह कोटला पिच के आधार पर तैयार की गयी टीम इस महामारी के कारण उनकी योजना को बिगाड़ सकती है। टीम में भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की भरमार है जिसमें इन तीनों अनुभवी क्रिकटरों के अलावा पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शिखर धवन शामिल हैं। टीम में आईपीएल के दूसरे चरण में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले अमित मिश्रा (157 विकेट), अक्षर पटेल और मोहित शर्मा भी मौजूद हैं। 

रहाणे को प्लेइंग इलेवन में बनानी होगी जगह

रहाणे भारतीय टीम और आईपीएल कप्तान रहे हैं लेकिन 120 से कम के स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ी के लिये सर्वश्रेष्ठ स्थान शीर्ष क्रम ही होगा। हालांकि ऐसी संभावना नहीं दिखती कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम धवन और शॉ के अपने सलामी जोड़ी के संयोजन में छेड़छाड़ करे। इससे पोंटिंग के पास रहाणे के लिये केवल एक ही स्थान होगा और वो तीसरा नंबर है। इससे मध्यक्रम के दो अहम खिलाड़ियों को कप्तान अय्यर और विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को बल्लेबाजी क्रम में एक स्थान नीचे खिसकाना होगा।

टॅग्स :शिखर धवनअजिंक्य रहाणेदिल्ली कैपिटल्सआईपीएल 2020

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या