Sherfane Rutherford T20 World Cup 2024: कीवी बॉलर पर टूटे रदरफोर्ड, उड़ाए 6 सिक्स, 39 गेंद में कूटे 68 नाबाद रन

Sherfane Rutherford WI vs NZ Live Score, T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 58 रन पर 4 विकेट खो दिया।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2024 08:55 IST

Open in App
ठळक मुद्देSherfane Rutherford WI vs NZ Live Score, T20 World Cup 2024: पारी में 2 चौके और 6 छक्के मारे।Sherfane Rutherford WI vs NZ Live Score, T20 World Cup 2024: कीवी बॉलर को जमकर तोड़े। Sherfane Rutherford WI vs NZ Live Score, T20 World Cup 2024:शेरफेन ने पारी को संभाला।

Sherfane Rutherford WI vs NZ Live Score, T20 World Cup 2024: करो या मरो मुकाबले में न्यूजीलैंड की हालत बहुत ही खराब है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 58 रन पर 4 विकेट खो दिया। अगर न्यूजीलैंड मैच हार जाता है तो आईसीसी विश्व कप 2024 से बाहर हो जाएगा। इससे पहले शेरफेन रदरफोर्ड ने कमाल की पारी खेली। 39 गेंद में 68 नाबाद रन कूट डाले। इस दौरान 2 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के मारे। कीवी बॉलर को जमकर तोड़े। शेरफेन ने पारी को संभाला और संतोषजनक स्कोर पर ले गए।

अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज नहीं चल पाए थे। इस मैच में भी कीवी बल्लेबाज आए और गए। अफगानिस्तान की टीम के सामने पूरी टीम 15.2 ओवर में 75 रन पर आउट हो गई, जिससे उसे 84 रन से हार का सामना करना पड़ा। इससे उसका नेट रन रेट भी गड़बड़ा गया और वह ग्रुप सी में सबसे निचले स्थान पर है।

न्यूजीलैंड का विश्व कप में प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। वह पिछले तीन वनडे विश्व कप और तीन टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है, लेकिन इस बार उसके लिए चुनौती आसान नहीं है। केन विलियमसन की अगुवाई वाली टीम का बहुत खराब प्रदर्शन रहा है। पिछले मैच में न्यूजीलैंड को केवल बल्लेबाजी में ही नहीं क्षेत्ररक्षण में भी निराशा हाथ लगी। उसने आसान कैच टपकाए।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमवेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या