शेखर शुक्ला बने पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के नए अध्यक्ष

By भाषा | Updated: December 2, 2021 21:20 IST2021-12-02T21:20:06+5:302021-12-02T21:20:06+5:30

Shekhar Shukla appointed as new chairman of Punjab Subordinate Services Selection Board | शेखर शुक्ला बने पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के नए अध्यक्ष

शेखर शुक्ला बने पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के नए अध्यक्ष

चंडीगढ़, दो दिसंबर शेखर शुक्ला को पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, शुक्ला को पंजाब के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी ने बृहस्पतिवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

वह पंजाब ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष और रोपड़ क्रिकेट संघ के जिलाध्यक्ष हैं।

शुक्ला ने रमन बहल का स्थान लिया, जिन्होंने पिछले महीने पीएसएसएसबी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था और आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए कांग्रेस छोड़ दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app