सालों बाद महेंद्र सिंह धोनी के कप्तान बनने के राज से उठा पर्दा, इस खिलाड़ी की वजह से माही को मिली थी टीम की कमान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के पूर्व प्रमुख शरद पवार ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि आखिर साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी किस खिलाड़ी के कहने पर मिली थी।

By अमित कुमार | Updated: March 8, 2021 17:12 IST

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2007 में धोनी से पहले राहुल द्रविड़ टीम की कप्तानी कर रहे थे।राहुल द्रविड़ के बाद महेंद्र सिंह धोनी को बोर्ड की तरफ से यह जिम्मेदारी सौंपी गई। धोनी को टीम का कप्तान बनाने में सचिन तेंदुलकर का बहुत ही अहम रोल रहा है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को कई बड़ी उपलब्धियां दिलाई है। साल 2007 में पहली बार टीम की कमान संभालने वाले धोनी ने भारत को टी-20 और वनडे दोनों में ही चैंपियन बनाया। साल 2007 में उन्हें टी-20 का कप्तान घोषित किया। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को वर्ल्ड कप दिलाने में सफलता हासिल की। 

महेंद्र सिंह धोनी के इस कारनामे को देखकर क्रिकेट के दिग्गजों ने उन्हें तीनों फॉर्मेट में कप्तान घोषित कर दिया। इसके बाद धोनी ने भारत के लिए लंबे समय तक वनडे, टी-20 और टेस्ट में कप्तानी की। लेकिन धोनी को कप्तानी बनाने के पीछे भारतीय क्रिकेट के गॉड कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का बहुत बड़ा हाथ रहा है। वह सचिन ही थे जिन्होंने पहली बार धोनी को कप्तान बनाने की वकालत की थी।  

राहुल द्रविड़ ने कप्तानी छोड़ने की जताई थी इच्छा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के पूर्व प्रमुख शरद पवार ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इसका खुलासा किया। 2005 से 2008 तक बीसीसीआइ अध्यक्ष के रूप में कार्य करने वाले पवार ने बताया कि साल 2007 में राहुल द्रविड़ उनके पास आए और कहा कि वह कप्तानी नहीं करना चाहते क्योंकि इससे उनकी बल्लेबाजी पर गहरा असर पड़ रहा है। 

राहुल द्रविड़ के बाद सचिन तेंदुलकर को कप्तान बनाने की हुई वकालत

शरद पवार ने इसके बाद सचिन तेंदुलकर से भारतीय टीम की कप्तानी संभालने का आग्रह किया। लेकिन उन्होंने भूमिका से इनकार कर दिया। तब सचिन ने उनसे कहा कि हमारे पास देश में एक और खिलाड़ी है, जो टीम का नेतृत्व कर सकता है और उसका नाम कोई और नहीं, बल्कि एमएस धोनी है। इसके बाद धोनी को कप्तानी मिली और फिर वह टीम के कप्तान बने रहे।  

टॅग्स :एमएस धोनीसचिन तेंदुलकरशरद पवारबीसीसीआई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या