गर्लफ्रेंड सहित 2 सेक्स वर्कर्स के साथ नजर आए शेन वॉर्न, घर से आ रही थी आवाजें

ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक वॉर्न उस वक्त तीन लड़कियों के साथ थे। इनमें से एक उनकी गर्ल फ्रेंड थी, जबकि 2 सेक्स वर्कर, जिनमें से एक की उम्र 19 और दूसरी की 27 साल थी।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2019 20:50 IST2019-09-01T20:50:03+5:302019-09-01T20:50:03+5:30

Shane Warne in foursome ‘so loud it kept neighbours awake’ | गर्लफ्रेंड सहित 2 सेक्स वर्कर्स के साथ नजर आए शेन वॉर्न, घर से आ रही थी आवाजें

गर्लफ्रेंड सहित 2 सेक्स वर्कर्स के साथ नजर आए शेन वॉर्न, घर से आ रही थी आवाजें

अपनी रंगीनमिजाजियों के चलते ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न पहले भी काफी सुर्खियों में आ चुके हैं, लेकिन इस बार जो हुआ, उसने सभी को दंग कर दिया। वॉर्न फिलहाल एशेज सीरीज की कमेंट्री के लिए लंदन में हैं और यहां वह घर में सेक्स पार्टी करते नजर आए हैं।

वॉर्न का उत्तर-पश्चिम लंदन के पॉश इलाके मैडा वेल में अपना एक घर हैं और यहीं पर वह अपनी गर्ल फ्रेंड और 2 सेक्स वर्कर के साथ दिखाई दिए हैं। इंग्लैंड के अखबारों में खबर छपी, तो सभी हैरान रह गए।

वॉर्न की इन हरकतों का गवाह बने एक शख्स ने द सन वेबसाइट को बताया, "वॉर्न यहां पार्टी कर रहे थे। उनके घर से जिस तरह की आवाजें आ रही थीं उन्हें सुनकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि वहां क्या चल रहा था।"

ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक वॉर्न उस वक्त तीन लड़कियों के साथ थे। इनमें से एक उनकी गर्ल फ्रेंड थी, जबकि 2 सेक्स वर्कर, जिनमें से एक की उम्र 19 और दूसरी की 27 साल थी। वॉर्न अपनी गर्ल फ्रेंड और इन सेक्स वर्कर्स को अपनी गाड़ी तक छोड़ने के लिए नंगे पांव ही गैराज तक आए, जिस दौरान तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं।

13 सितंबर 1969 को जन्मे शेन वॉर्न ने 145 टेस्ट मैचों में 2.65 की इकॉनमी के साथ 708 शिकार किए थे। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ 8/71 रहा। वॉर्न ने टेस्ट में 37 बार 5 विकेट के आंकड़े को छुआ। वहीं पूरे मैच में 10 बार उन्होंने 10 या इससे अधिक विकेट चटकाए।

194 वनडे मैचों में वॉर्न ने 25.42 की औसत से कुल 293 शिकार किए। इस फॉर्मट में उनका बेस्ट 5/33 रहा। बात अगर आईपीएल की करें, तो इस गेंदबाज ने अपने करियर के 55 मैचों में 57 शिकार किए।

Open in app