शम्मी सिल्वा फिर से श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष बने

By भाषा | Updated: May 20, 2021 16:32 IST2021-05-20T16:32:15+5:302021-05-20T16:32:15+5:30

Shammi Silva again becomes President of Sri Lanka Cricket | शम्मी सिल्वा फिर से श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष बने

शम्मी सिल्वा फिर से श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष बने

कोलंबो, 20 मई शम्मी सिल्वा को गुरुवार को दूसरे कार्यकाल के लिये श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

सिल्वा पहली बार 2019 में अध्यक्ष बने थे। इससे पहले वह उपाध्यक्ष थे। उन्होंने दोबारा अध्यक्ष चुने जाने के बाद तुरंत ही कार्यभार संभाल दिया।

सिल्वा ने कहा, ‘‘मैं श्रीलंका क्रिकेट का निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर सभी सदस्यों का आभारी हूं। इस जीत से यह साबित होता है कि हमारे हितधारकों ने मेरे पिछले प्रशासन के खेल के विकास के लिये किये गये कार्यों को समझा है।’’

सिल्वा के ही गुट के राविन विक्रमारत्ने और जयंत धर्मदासा को उपाध्यक्ष और मोहन डि सिल्वा को सचिव चुना गया। इन सभी का चयन भी निर्विरोध हुआ क्योंकि विरोधी गुट मंगलवार को चुनावों से हट गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app