HighlightsShai Hope West Indies vs USA T20 World Cup 2024 Super 8: वेस्टइंडीज ने 11 छक्के और 7 चौके लगाए।Shai Hope West Indies vs USA T20 World Cup 2024 Super 8: इंडीज टीम ने 55 गेंद पहले बाजी मारी। Shai Hope West Indies vs USA T20 World Cup 2024 Super 8: रनों के साथ कई रिकॉर्ड बनाए।
Shai Hope West Indies vs USA T20 World Cup 2024 Super 8: वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप के सुपर आठ के ग्रुप दो के मैच में अमेरिका को 9 विकेट से मात दी। अमेरिका की टीम 19.5 ओवर में 128 रन पर आउट हो गई। जवाब में इंडीज टीम ने 55 गेंद पहले बाजी मारी। इस दौरान रनों के साथ कई रिकॉर्ड बनाए। 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने 11 छक्के और 7 चौके लगाए। वेस्टइंडीज ने 55 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से जीत दर्ज की। विश्व कप2024 में 412 छक्के लग चुके हैं और एक संस्करण में सबसे अधिक है। 2021 में 405 को पार कर गए।
एक T20 WC संस्करण में सर्वाधिक छक्केः
17 - निकोलस पूरन (2024)
16 - क्रिस गेल (2012)
15 - मार्लोन सैमुअल्स (2012)
15 - शेन वॉटसन (2012)।
T20 विश्व कप की एक पारी में सर्वाधिक छक्केः
11 - क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2016
10 - क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2007
10 - आरोन जोन्स (यूएसए) बनाम कनाडा, डलास, 2024
8 - रिले रोसौव (दक्षिण अफ्रीका) बनाम BAN, सिडनी, 2022
8 - निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) बनाम एएफजी, ग्रोस आइलेट, 2024
8 - शाई होप (वेस्टइंडीज) बनाम यूएसए, ब्रिजटाउन, 2024
इस बीच शाई होप ने कमाल की पारी खेली। होप ने पहले 26 गेंद में फिफ्टी बनाए। फिर तो मैदान में चौके और छक्के मारे। 39 गेंद में 82 नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 8 छक्के शामिल हैं। होप और जोनासन ने पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। होप और पूरन ने दूसरे विकेट के लिए 63 नाबाद रन जोड़े।
T20 WC में 100 से अधिक के सफल लक्ष्य का पीछा करने में सर्वाधिक गेंदें शेषः
58 - ऑस्ट्रेलिया बनाम एसएल, केप टाउन, 2007
55 - वेस्टइंडीज बनाम यूएसए, ब्रिजटाउन, 2024
50 - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, दुबई, 2021
41 - पाक बनाम न्यूजीलैंड, द ओवल, 2009
41 - स्कॉट बनाम ओमान, नॉर्थ साउंड, 2024।
T20I में WI के लिए 50 से अधिक की साझेदारी के लिए उच्चतम रन-रेटः
17.40 - 58(20) - आंद्रे फ्लेचर और ब्रैंडन किंग बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2020
16.43 - 63*(23) - शाई होप और निकोलस पूरन बनाम यूएसए, ब्रिजटाउन, 2024
15.80 - 108*(41) - क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड बनाम न्यूजीलैंड, लॉडरहिल, 2012
15.60 - 65(25) - क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड बनाम ऑस्ट्रेलिया, कोलंबो आरपीएस, 2012
15.60 - 52(20) - लेंडल सिमंस और एविन लुईस बनाम एसएल, कूलिज, 2021