कोलंबो:पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन ने शुक्रवार को इन दावों को खारिज किया कि तेज गेंदबाज शाहीद अफरीदी को नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर करने और बाबर आजम को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजने का फैसला टी20 विश्व कप में भारत से मिली हार के कारण नहीं लिया गया था। भारत ने टी20 विश्व कप के मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हराया था ।
सरासर झूठ बोला: बांग्लादेश के सहायक कोच ने पूर्व खेल सलाहकार नजरुल को लताड़ा
बांग्लादेश के सहायक कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन ने पूर्व खेल सलाहकार आसिफ नजरुल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया और मौजूदा टी20 विश्व कप में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी के संबंध में अपना रुख बदल दिया। सलाहुद्दीन ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के फैसले को स्वीकार करना बेहद मुश्किल था। उन्होंने दावा किया कि टीम के दो सदस्य मानसिक रूप से बुरी तरह टूट गए थे।
केटलबरो और गैफेनी भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर आठ मैच में करेंगे अंपायरिंग
टी20 विश्व कप के सुपर-आठ चरण में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को अहमदाबाद में होने वाले मुकाबले के लिए अनुभवी अंपायर रिचर्ड केटलबरो और क्रिस गैफनी को मैदान पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। इन दोनों के साथ टीवी अंपायर एलेक्स व्हार्फ और चौथे अंपायर क्रिस ब्राउन होंगे।
सुपर आठ: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तिलक और सूर्यकुमार को संभालना होगा मोर्चा
ग्रुप चरण में अपने चारों मैच जीतकर खिताब बचाने की अपनी दावेदारी को मजबूत करने वाली भारतीय टीम को टी20 विश्व कप के सुपर आठ में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की बड़े शॉट खेलने के बजाय स्थिर बल्लेबाजी करने की बदली हुई रणनीति की परीक्षा होगी।
क्यूरेटर ने अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ संभव पिच तैयार की: मोर्कल
मुंबई के वानखेड़े और यहां के मोटेरा स्टेडियम में बल्लेबाजी के लिए थोड़ी मुश्किज पिचें चर्चा का विषय है लेकिन भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने क्यूरेटर (पिच का प्रबंधन करने वाले) के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार सर्वोत्तम पिचें उपलब्ध कराई हैं।