शेफाली वर्मा ने खेली 89 रनों की पारी, इंडिया 'सी' ने जीता चैलेंजर ट्रॉफी महिला खिताब

15 साल की शेफाली वर्मा ने 45 गेंद में 89 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और दो छक्के जमाए।

By भाषा | Updated: January 10, 2020 23:20 IST2020-01-10T23:20:18+5:302020-01-10T23:20:18+5:30

Shafali Verma helps India C win Challenger Trophy | शेफाली वर्मा ने खेली 89 रनों की पारी, इंडिया 'सी' ने जीता चैलेंजर ट्रॉफी महिला खिताब

शेफाली वर्मा ने खेली 89 रनों की पारी, इंडिया 'सी' ने जीता चैलेंजर ट्रॉफी महिला खिताब

googleNewsNext
Highlightsइंडिया सी ने महिलाओं की टी20 चैलेंजर ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा के 45 गेंद में 89 रनों की पारी खेली।

युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा के 45 गेंद में 89 रन की बदौलत इंडिया सी ने शुक्रवार को मुंबई में इंडिया बी पर आठ विकेट से जीत हासिल कर महिलाओं की टी20 चैलेंजर ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।

इंडिया बी ने बाराबती स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 131 रन का स्कोर खड़ा किया। इंडिया सी ने यह लक्ष्य 28 गेंद रहते ही हासिल कर लिया।


इस शानदार पारी के दौरान 15 साल की शेफाली ने 15 चौके और दो छक्के जमाए। इससे पहले पूजा वस्त्राकर ने नाबाद 43 रन से टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। पूजा ने अपनी पारी के दौरान 22 गेंद में तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए।

मनाली दक्षिणी इंडिया सी की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहीं जिन्होंने 15 रन देकर तीन विकेट चटकाये जबकि दयालन हेमलता और राजेश्वरी गायकवाड़ ने एक एक विकेट चटकाया।

Open in app