Highlightsशेफाली-लिजेल की आंधी, जेमिमा की कप्तानी पारी, दिल्ली कैपिटल्स ने GGW को हराकर फाइनल में बनाई जगह
WPL 2026 Eliminator, Shafali-lizelle-jemimah:दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को हराकर चौथी बार फाइनल में जगह बना ली है। गुजरात जायंट्स के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। दिल्ली के सामने जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य था, लिजेल और शेफाली ने शानदार शुरुआत की जिसके बाद जेमिमा ने कप्तानी पारी खेली और दिल्ली 15.4 ओवर में मैच जीत गई। दिल्ली ने सिर्फ तीन विकेट पर 169 रन बनाए, लिजेल ने 24 गेंद में 43 रन बनाए और शेफाली ने 21 गेंद में 31 रन ठोके, जिसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स 23 गेंद में 41 रन बनाए, लौरा वुलफार्ट ने 24 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद रहीं।